ग्लोबल बाजारों से कमजोर संकेत मिल रहे है। एशिया में गिरावट देखने को मिल रही है। GIFT निफ्टी चौथाई परसेंट नीचे कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजार कल आधा परसेंट से ज्यादा टूटकर बंद हुए थे। अनुमान से बेहतर GDP के आंकड़े और ECB के RATE HIKE से चिंता बढ़ी है। अमेरिकी बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुए । वहीं डाओ जोंस 237 अंक गिरकर बंद हुआ। लगातार 13 दिनों की तेजी के बाद डाओ गिरा है। नैस्डेक 0.55% गिरकर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.64% गिरकर बंद हुआ। रसेल 2000 , 1.29% गिरकर बंद हुआ। US कंज्यूमर स्पेंडिंग बढ़कर 1.6% पर रही है।
