कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में तेज गिरावट, कमाई के लिए एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर लगाया दांव

Tata Chemicals के स्टॉक में Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1080 के स्ट्राइक वाली कॉल 20.60 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 27-35-40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 13, 2024 पर 11:14 AM
Welspun Living पर SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 168 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

Top 4 Intraday Stocks: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में तेज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी करीब 350 प्वाइंट फिसलकर 24250 के नीचे आ गया। बैंक निफ्टी भी गिर गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी बिकवाली देखने को मिली। INDIA VIX 7% चढ़ गया। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए शिल्पा राउत ने टाटा केमिकल्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रशांत सावंत ने डीएलएफ पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए डिवीज लैब पर दांव लगाया। जबकि सनी अग्रवाल ने वेलस्पन लीविंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Tata Chemicals

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने Tata Chemicals के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें दिसंबर की एक्सपायरी वाली 1080 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 20.60 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 27-35-40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 12 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः DLF Future


Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने DLF में बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि DLF में 859 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें फ्यूचर में 840-845 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 876 रुपये पर लगाएं।

Top 20 Stocks Today- इन 20 स्टॉक्स में ट्रेड लेकर निवेशक और ट्रेडर्स कर सकते हैं इंट्राडे में दमदार कमाई

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Divis Lab

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने Divis Lab पर बिकवाली करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Divis Lab में 5904 रुपये के स्तर पर बिकवाली करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 5700 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 6020 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Welspun Living

SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से Welspun Living का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Welspun Living के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 168 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।