Weekly Top Picks:इस हफ्ते वीकली आधार पर बाजार में जुलाई 2022 के बाद रिकॉर्ड तेजी रही। Midcap लगातार छठे हफ्ते बढ़त पर बंद हुआ। 08 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी 3.47 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक में 5.46 फीसदी की तेजी देखने को मिली। ऐसे में अब सोमवार को बाजार की कैसी चाल रहेगी और बाजार आगे कितनी छलांग लगाता नजर आ सकता है आइए जानते है दिग्गज एक्सपर्ट्स की राय।
sharmilajoshi.com के शर्मिला जोशी का कहना है कि बाजार की तेजी पर पहले से ही भरोसा था। अर्निंग और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार के चलते भारतीय बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। हालांकि बाजार मौजूदा स्तर से थोड़ा कूलऑफ हो सकता है लेकिन अभी के लिए बाजार में तेजी का दौर जारी रह सकता है।
मार्केट एक्सपर्ट अंबरीश बलिगा का कहना है कि मिड और स्मॉलकैप शेयरों का वैल्यूएशन काफी हाई हो गया है। अगर बाजार में मौजूदा स्तर से करेक्शन आता भी है तो वह ज्यादा नहीं होगा। बाजार में लिक्विडिटी देखने को मिल रही है। अंबरीश ने आगे कहा कि पिछले 12-18 महीनों में पीएसयू सेक्टर में काफी तेजी देखने को मिल रही है। चाहे वो डिफेंस, रेलवे या बैंकिंग सेक्टर हो, इनमें काफी बढ़त देखने को मिली है। ऐसे में पीएसयू सेक्टर से जुड़े स्टॉक्स पोर्टफोलियो में शामिल है तो उनमें बने रहे लेकिन इतनी तेजी के बाद नई खरीदारी की ना सोचें।
Larsen & Toubro - टारगेट प्राइस 3600 रुपये
कंपनी के ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। कंपनी के मार्जिन में भी विस्तार देखने को मिल रहा है। आगे स्टॉक में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। लिहाजा इसमें खरीदारी की जा सकती है। स्टॉक आगे 3600 रुपये के ऊपर के स्तर भी दिखा सकता है।
IDFC First Bank -टारगेट प्राइस 98 रुपये
बैंक की ग्रोथ काफी बेहतर रही है जबकि इसके मार्जिन में भी सुधार रहा है। इस स्टॉक में 95-98 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
CEAT - टारगेट प्राइस 2900 रुपये
मजबूत तिमाही आंकड़ों ने स्टॉक में तेजी दिखाई है। आगे भी कंपनी में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद है। टायर स्पेस में सिएट काफी अच्छा नाम है। लिहाजा इस स्टॉक में 2900 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
Tatva Chintan Pharma Chem -टारगेट प्राइस 2080 रुपये
इस तिमाही में कंपनी के अर्निंग फ्लैट रहे थे जिसके चलते स्टॉक ने अंडरपरफॉर्म किया है। लेकिन कंपनी के पास काफी नए ऑर्डर मिले है जिसे कंपनी को डिलीवर करना है। आगे 3-5 साल में कंपनी के रेवेन्यू में 30 फीसदी और मुनाफे में 50 फीसदी की तेजी की संभावनाएं नजर आ रहे है। ऐसे में स्टॉक में खरीदारी की जा सकती है।
Tamilnad Mercantile Bank - टारगेट प्राइस 625 रुपये
मिडकैप सेक्टर की सबसे पुरानी प्राइवेट सेक्टर बैंक है। बैंक का नेट एनपीए 1 फीसदी से कम है। NIM 4.1 फीसदी से कम है। कंपनी के बुक वैल्यू भी अच्छी है। आगे बैंक के मुनाफे में तेजी देखने को मिल सकती है। लिहाजा आगे तेजी की संभावना नजर आ रही हैं।
Havells India - टारगेट प्राइस 1595 रुपये
कंपनी इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट चैन में लीडर है। कंपनी प्रीमियम सेगमेंट में भी कदम रख रही है। Q2 नतीजे बेहतर रहे थे। कंपनी का B2B बिजनेस भी काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। आगे स्टॉक में तेजी की पूरी संभावना नजर आ रही है। लिहादा स्टॉक में 1595 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।