IT और Pharma के अच्छे प्रदर्शन से बाजार वीकली आधार पर बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहा। 26 मई को खत्म हुए हफ्ते में सेंसेक्स- निफ्टी क्रमश: 1.25 फीसदी और 1.63 फीसदी की बढ़त लेकर बंद होने में कामयाब रहे। हालांकि सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी सपाट बंद हुआ । वहीं ब्रॉडर मार्केट में तेजी का रुख कायम रहा और शुक्रवार को खत्म हुए हफ्ते में मिडकैप इंडेक्स 2.69 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
ऐसे में आइए जानते है कि मार्केट एक्सपर्ट्स की अगले हफ्ते बाजार पर क्या राय है।
Hem Securities Lmt की आस्था जैन का कहना है कि बाजार को लेकर पॉजिटीव नजरिया बना हुआ है। डॉलर इंडेक्स में कमजोरी,यूएस इकोनॉमी में डेट की समस्या के बीच भारतीय बाजार अच्छा प्रदर्शन करते नजर आएगे। बाजार में मौजूदा स्तर से और अपसाइड की उम्मीद है। अगर निफ्टी 18600 के स्तर को पार करता है तो जल्द ही 18700-18750 का स्तर देखने को मिल सकता है।
Arihant Capital के डायरेक्टर आशीष महेश्वरी का कहना है कि कल बाजार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी होती दिखी। छोटे-मझोले सेक्टर, आईटी, ऑटो, मेटल सेक्टर अभी और परफॉर्म करते नजर आएगे। कंपनियों के आए अब तिमाही नतीजे बेहतर रहे है। मॉनसून के दस्तक देने के साथ ही बाजार भी 52 वीक हाई लगाता नजर आएगा। जिसके चलते बाजार पर हमारा पॉजिटीव नजरिया बना हुआ है।
अगले हफ्ते ये शेयर देगे तगड़ा मुनाफा
ZEN TECHNOLOGIES : आस्था जैन की पहली पसंद ZEN TECHNOLOGIES है। उनका कहना है कि मजबूत ऑर्डर बुक और मजबूत फाइनेंशियल के चलते आगे यह शेयर बेहतर परफॉर्मेंस करता नजर आ सकता है। लिहाजा इसमें खरीदारी की सलाह होगी। इसमें 386-400 रुपये के लक्ष्य हासिल हो सकते है।
AXIS BANK: बैंक के पास 13 लाख करोड़ रुपये की बैलेसशीट है। बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे बेहतर रहे है। बैंक की क्रेडिट ग्रोथ गाइडेंस 6% से ज्यादा है। वैल्यूएशन के लिहाज से स्टॉक बेहतर नजर आ रहा है। लिहाजा इस स्टॉक में खरीदारी की सलाह होगी। इस स्टॉक में आगे 1100 रुपये के लक्ष्य हासिल हो सकता है।
INGERSOLL RAND: कंपनी लगातार टेक्नोलॉजी पर इन्वेस्ट कर रही है। कंपनी के फाइनेंशियल आगे मजबूत रह सकते है। लिहाजा इसमें 3150 रुपये के लॉन्ग टर्म लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह होगी।
Va Tech Wabag: आशीष महेश्वरी ने Va Tech Wabag में 440 रुपये के स्तर पर 430 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 475 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
Som Distilleries & Dreweries: कंपनी ने हाल ही में कर्नाटका में अपनी कारोबारी योजनाओं को विस्तार दिया है जो आगे इसके लिए अच्छा होगा। चौथी तिमाही में कंपनी के नतीजे अच्छे रहे है। आशीष महेश्वरी नेSom Distilleries & Dreweries में 215 रुपये के स्तर पर 208 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 230 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
Welspun Corp: आशीष महेश्वरी ने Va Tech Wabag में 240 रुपये के स्तर पर 235 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि इस स्टॉक में 260 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।