Get App

Welspun Living Share Price: 6 महीने 118% चढ़ा स्टॉक आज फिर नए हाई पर पहुंचा, सरकार के इस फैसले से लगे पंख

Welspun Living Share Price: बाजार में भारी बिकवाली के बावजूद, इंट्रा-डे में कंपनी का शेयर भाव अपने पिछले ₹233.15 के हाई (जो 23 सितंबर, 2026 को बना था) को पार कर गया। पिछले 6 महीनों में, सेंसेक्स में 1% की गिरावट के मुकाबले वेल्सपन लिविंग के मार्केट प्राइस में 112% की बढ़ोतरी हुई है

Sujata Yadavअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 2:00 PM
Welspun Living Share Price: 6 महीने 118% चढ़ा स्टॉक आज फिर नए हाई पर पहुंचा, सरकार के इस फैसले से लगे पंख
टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी वेल्सपन लिविंग का शेयर गुरुवार को BSE पर भारी वॉल्यूम के साथ 8% बढ़कर ₹245 के नए हाई पर पहुंच गया।

Welspun Living Share Price: टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी वेल्सपन लिविंग का शेयर गुरुवार को BSE पर भारी वॉल्यूम के साथ 8% बढ़कर ₹245 के नए हाई पर पहुंच गया। शेयर में यह बढ़त तब हुई जब भारत सरकार ने एक्सपोर्टर्स के लिए ड्यूटी रिफंड स्कीम, 'रेमिशन ऑफ ड्यूटीज एंड टैक्सेस ऑन एक्सपोर्टेड प्रोडक्ट्स' (RoDTEP) को तीन महीने के लिए बढ़ाकर 31 दिसंबर, 2026 तक कर दिया।

बाजार में भारी बिकवाली के बावजूद, इंट्रा-डे में कंपनी का शेयर भाव अपने पिछले ₹233.15 के हाई (जो 23 सितंबर, 2026 को बना था) को पार कर गया। पिछले 6 महीनों में, सेंसेक्स में 1% की गिरावट के मुकाबले वेल्सपन लिविंग के मार्केट प्राइस में 118% की बढ़ोतरी हुई है।

दोपहर 1.20 बजे, बेंचमार्क इंडेक्स में 1.10% की गिरावट के मुकाबले वेल्सपन लिविंग का शेयर 4.27% बढ़कर ₹237.04 पर ट्रेड कर रहा था। NSE और BSE पर कुल 16.12 मिलियन शेयरों के लेन-देन के साथ काउंटर पर औसत ट्रेडिंग वॉल्यूम दोगुने से भी अधिक हो गया।

सरकार ने एक्सपोर्टर्स के लिए RoDTEP स्कीम को बढ़ाया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें