Get App

Market Crash: मार्केट में इस कारण मची भगदड़, निवेशकों को एक्सपर्ट की अब ये सलाह

Market Crash: घरेलू मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव है लेकिन आज तो यह लगभग ढह गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) आज करीब 2 फीसदी टूट गए। इसे लेकर निवेशकों के बीच घबराहट है कि आखिरी एकाएक मार्केट में आज बिकवाली का दबाव क्यों बना और अब क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इसे लेकर जरूरी सभी सवालों के जवाब नीचे दिए जा रहे हैं

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 17, 2024 पर 4:46 PM
Market Crash: मार्केट में इस कारण मची भगदड़, निवेशकों को एक्सपर्ट की अब ये सलाह
HDFC Bank में भारी बिकवाली ने आज Sensex-Nifty पर तगड़ा दबाव बनाया।

Market Crash: घरेलू मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन बिकवाली का दबाव रहा लेकिन आज तो यह लगभग ढह गया। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) आज 2 फीसदी से अधिक टूट गए। इंट्रा-डे में सेंसेक्स आज 71500 और निफ्टी 21600 के नीचे तक आ गया। यह 18 महीने की सबसे बड़ी गिरावट रही। मार्केट में इस भारी गिरावट को लेकर निवेशकों के बीच घबराहट है कि आखिर आज बिकवाली का दबाव क्यों बना और अब क्या सावधानी बरतनी चाहिए। इसे लेकर जरूरी सभी सवालों के जवाब नीचे दिए जा रहे हैं।

क्यों ढह गया Sensex-Nifty?

मार्केट जिस लेवल पर अभी है, वह ओवरबॉट की स्थिति दिख रही है और हर कैटेगरी के निवेशक- विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs), म्यूचुअल फंड्स और इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का रुझान बुलिश है। सिर्फ 32 कारोबारी दिनों में ही निफ्टी करीब 1 हजार प्वाइंट उछल गया। ऐसा ही रुझान स्मॉल और माइक्रो कैप्स शेयरों में भी दिखा। जब सभी निवेशक एक ही तरफ दिखें तो मार्केट की चाल चौंकाने वाली हो सकती है। हालांकि अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि क्या बुलिश रुझान खत्म हो गया है।

आज के गिरावट की बात करें तो वैश्विक मार्केट में कमजोरी का असर यहां दिखा। दुनिया भर के निवेशक इस बात पर दांव लगा रहे थे कि अमेरिकी फेड जल्द ही दरों में कटौती करना शुरू करेगा। हालांकि अब फेड के कुछ मेंबर्स की तरफ से इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि दरों में कटौती की कोई जल्दी नहीं है। चीन में जीडीपी के आंकड़े उम्मीद से कमजोर आए हैं। कुछ चाइनीज शहरों में रियल एस्टेट प्राइसेस में गिरावट की आशंका है जिसका ओवरऑल इकनॉमिक परफॉरमेंस पर झटका दिख सकता है। इंडेक्स के हैवीवेट स्टॉक HDFC Bank में भारी बिकवाली ने भी भारी दबाव बनाया है। एसएमसी ग्लोबल सिक्टोरिटीज के रिसर्च इक्विटी हेड सौरभ जैन का कहना है कि इन वजहों से मार्केट पर दबाव बना।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें