Midcap Mantra: - बाजार के सेंटीमेंट्स खराब नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। बाजार में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिला। ये डे लो के करीब नजर आया। बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में दिखी। ये 4 परसेंट से ज्यादा की गिरावट पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू इंडेक्स में 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। बाकी के इंडेक्सेस में 1 से 2 परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। फिलहाल सेंसेक्स में 1383 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 416 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट पर कारोबार करता दिखा। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में करीब 400 प्वाइंटस तक गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 22500 के अहम लेवल्स को तोड़ दिया है। इसमें अब अगला सपोर्ट 22011 पर दिख रहा है। उसके बाद 21950 ये निफ्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सपोर्ट है।
अगर इंट्राडे में निफ्टी ये अमह लेवल तोड़ता है तो इसमें और ज्यादा बिकवाली देखने को मिल सकती है। वैसे भी निफ्टी में करेंट लेवल से और 100 प्वाइंट तक गिरावट आ सकती है। लिहाजा निफ्टी में आज के दिन बाईंग के मौके नहीं तलाशने चाहिए। पिछले 5 महीनों के दौरान स्टॉक्स में 40 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई है। इंडेक्स करीब 20 परसेंट डाउन हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा मानना है कि अब यहां से छोटा सा बाउंस देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो अगले आठ दस दिने अच्छे गुजर सकते हैं। निफ्टी में 22000 के करीब तीन से चार दिन के शॉर्टटर्म के लिए बाईंग मौके देखे जा सकते हैं लेकिन इंट्राडे में दूर रहना चाहिए।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की बैंक निफ्टी पर राय
नीरव ने कहा कि बैंक निफ्टी बाकी दोनों इंडेक्सेस से मजबूत नजर आया है। लेकिन अब इसमें भी बिकवाली नजर आई है। इंडेक्स 47500 के लेवल पर सपोर्ट नजर आ रहा है। इसे इंडेक्स रीटेस्ट कर सकता है। लिहाजा अब बैंक निफ्टी में ज्यादा बिकवाली देखने को मिल सकती है। बैंक निफ्टी में करेंट लेवल्स से इंट्राडे और फ्यूचर में बिकवाली कर सकते हैं। इसमें ऊपर 48700 पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए। ये इंडेक्स इसमें 47500 से 47800 के लेवल्स इसमें देखने को मिल सकते हैं।
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा पसंदीदा स्टॉक्स
ICICI Bank Future : बेचें- 1210 रुपये, टारगेट - 1180 रुपये, स्टॉपलॉस - 1232 रुपये
Ultratech Cement Future : बेचें - 10161 रुपये, टारगेट - 9600 रुपये, स्टॉपलॉस - 10500 रुपये
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)