Get App

टूटते बाजार में आज मार्केट क्लोजिंग तक इंडेक्सेस पर कहां लगाये दांव, जानें एक्सपर्ट्स का नजरिया

निफ्टी पर राय देते हुए Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने कहा कि निफ्टी में करीब 400 प्वाइंटस तक गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 22500 के अहम लेवल्स को तोड़ दिया है। अब 21950 ये निफ्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सपोर्ट है। निफ्टी अगर ये लेवल भी तोड़ता है इसमें बिकवाली का दौर बढ़ता हुआ दिखाई दे सकता है

Sunil Guptaअपडेटेड Feb 28, 2025 पर 2:12 PM
टूटते बाजार में आज मार्केट क्लोजिंग तक इंडेक्सेस पर कहां लगाये दांव, जानें एक्सपर्ट्स का नजरिया
Ultratech Cement पर Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने 9600 रुपये के टारगेट के लिए बिकवाली करने की राय दी है

Midcap Mantra: - बाजार के सेंटीमेंट्स खराब नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आये। बाजार में ऊपरी स्तरों से करेक्शन देखने को मिला। ये डे लो के करीब नजर आया। बाजार के सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में दिखी। ये 4 परसेंट से ज्यादा की गिरावट पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू इंडेक्स में 3 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई। बाकी के इंडेक्सेस में 1 से 2 परसेंट की कमजोरी देखने को मिली। फिलहाल सेंसेक्स में 1383 अंकों से ज्यादा और निफ्टी में 416 प्वाइंट से ज्यादा की मंदी नजर आई। मिडकैप इंडेक्स भी गिरावट पर कारोबार करता दिखा। इस बीच सीएनबीसी-आवाज़ के मिडकैप मंत्रा शो में आज Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने चलते बाजार में ट्रेडिंग के लिए कुछ अच्छे स्टॉक्स बताये। उन्होंने के साथ मार्केट क्लोजिंग तक दांव लगाने के लिए आज बाजार पर अपनी राय दी।

Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर

Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा की निफ्टी पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में करीब 400 प्वाइंटस तक गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी ने 22500 के अहम लेवल्स को तोड़ दिया है। इसमें अब अगला सपोर्ट 22011 पर दिख रहा है। उसके बाद 21950 ये निफ्टी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सपोर्ट है।

अगर इंट्राडे में निफ्टी ये अमह लेवल तोड़ता है तो इसमें और ज्यादा बिकवाली देखने को मिल सकती है। वैसे भी निफ्टी में करेंट लेवल से और 100 प्वाइंट तक गिरावट आ सकती है। लिहाजा निफ्टी में आज के दिन बाईंग के मौके नहीं तलाशने चाहिए। पिछले 5 महीनों के दौरान स्टॉक्स में 40 परसेंट से ज्यादा की गिरावट नजर आई है। इंडेक्स करीब 20 परसेंट डाउन हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें