Get App

Why Banking Stocks fall: रेपो रेट में कटौती, फिर भी बैंकिंग शेयर धड़ाम, आखिर ऐसा क्यों?

Why Banking Stocks fall while Repo Rate Cut: लगातार 11 बार रेपो रेट स्थिर रखने के बाद आरबीआई ने आज इसमें कटौती की है। हालांकि रेपो रेट में कटौती के बावजूद कई बैंकिंग स्टॉक्स धड़ाम से गिर गए। जानिए रेपो रेट में कटौती के बावजूद बैंकिंग शेयरों पर दबाव क्यों बना और आगे क्या रुझान है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Feb 07, 2025 पर 5:36 PM
Why Banking Stocks fall: रेपो रेट में कटौती, फिर भी बैंकिंग शेयर धड़ाम, आखिर ऐसा क्यों?
Why Banking Stocks fall while Repo Rate Cut: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की लेकिन इससे शेयर मार्केट में बहार नहीं आई।

Why Banking Stocks fall while Repo Rate Cut: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने करीब पांच साल बाद रेपो रेट में कटौती की लेकिन इससे शेयर मार्केट में बहार नहीं आई। इसकी वजह ये है कि मार्केट को पहले ही इस कटौती के बारे में अनुमान था तो एक तरह से मार्केट में इसके चलते आने वाली तेजी पहले ही आ गई थी। हालांकि इस वित्त वर्ष 2025 में आरबीआई की आखिरी मौद्रिक नीति के ऐलान पर बैंकिंग शेयर धड़ाम हो गए क्योंकि इसमें लिक्विडिटी को और नरम करने को लेकर कोई बात नहीं हुई। आरबीआई ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया है।

Repo Rate के अलावा CRR में भी कटौती की थी उम्मीद

6 दिसंबर 2024 को पिछली एमपीसी मीटिंग में आरबीआई के तत्कालीन गवर्नर शक्तिकांत दास ने सीआरआर यानी कैश रिजर्व रेश्यो में 0.50 फीसदी की कटौती कर इसे 4 फीसदी कर दिया था। सीआरआर बैंक की कुल जमा राशि का हिस्सा होता है जो आरबीआई के पास एक आरक्षित राशि के रूप में रखा जाता है और अगर इसमें कटौती होती है तो इससे बैंक के पास अधिक नकद उपलब्ध हो जाता है और सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ जाती है। इसके अलावा आरबीआई ने जनवरी में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए सिस्टम में 1.5 लाख करोड़ रुपये डाले थे। ऐसे में निवेशक उम्मीद कर रहे थे कि रेपो रेट में कटौती के अलावा आरबीआई सिस्टम में लिक्विडिटी बढ़ाने के लिए और भी ऐलान कर सकता है। हालांकि आरबीआई के मौजूदा गवर्नर संजय मल्होत्रा की पहली एमपीसी मीटिंग के बाद स्पीच में ऐसा कोई ऐलान नहीं आया तो बैंकिंग स्टॉक्स धड़ाम से गिर गए।

एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें