Share Market Fall: इन 3 वजहों से शेयर बाजार में भारी बिकवाली! डे हाई से 500 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी 23,100 के नीचे फिसला

Share Market Fall: सप्ताह के पहले ही दिन शेयर बाजार में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआती तेजी के बाद सेंसेक्स अपने दिन के हाई से अचानक 500 अंक नीचे फिसल गया, वहीं निफ्टी भी 23,100 के अहम स्तर से नीचे आ गया। एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों में आई भारी बिकवाली के साथ क्रूड ऑयल की $108 के पार जाती कीमतों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 11:58 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करने के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों पर आ गए

Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारी बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है। शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज करने के बाद प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स निचले स्तरों पर आ गए। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स करीब 500 अंक टूट गया, जबकि निफ्टी 50 फिसलकर 23,000 से नीचे आ गया।

सुबह 11:45 बजे तक बाजार में चौतरफा भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 50 150.40 अंक (0.64%) की गिरावट के साथ 23,000 के महत्वपूर्ण लेवल से नीचे 22,995.75 पर आ गया है। वहीं, सेंसेक्स में 529.37 अंकों (0.70%) की भारी सेंधमारी हुई है और यह 74,199.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग और आईटी सेक्टर के दिग्गजों में बिकवाली हावी रहने के कारण निफ्टी बैंक 286.45 अंक टूटकर 55,557.55 पर और निफ्टी आईटी 246.45 अंक गिरकर 31,677.65 के स्तर पर आ पहुंचे हैं। मिडकैप शेयरों में भी 0.47% की नरमी दर्ज की गई है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और कमजोर ग्लोबल संकेतों ने दलाल स्ट्रीट का मूड पूरी तरह बिगाड़ दिया है।


बाजार में इस बिकवाली के पीछे बैंकिंग शेयरों के नतीजे और ग्लोबल संकेत अहम वजह बने हुए हैं। निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंकों HDFC Bank और ICICI Bank के दूसरी तिमाही (Q2 FY27) के नतीजों के बाद बैंकिंग शेयरों में बिकवाली और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $108 के पार रहने से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के 3 मुख्य कारण

1. बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली

मार्केट में गिरावट की सबसे बड़ी वजह दिग्गज एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2% की गिरावट रही। वीकेंड पर आए बैंक के दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) पर दबाव और सुस्त अर्निंग्स ग्रोथ को लेकर निवेशकों में चिंता बढ़ी है, हालांकि कई बड़े ब्रोकरेज हाउस ने इस शेयर पर खरीदारी की राय बरकरार रखी है। बैंकिंग शेयरों में आई इस चौतरफा सुस्ती के कारण बैंक निफ्टी (Bank Nifty) इंडेक्स भी 0.5% टूट गया।

2. कमजोर वैश्विक संकेत

ग्लोबल मार्केट्स से मिल रहे सुस्त संकेतों का असर भारतीय बाजार पर साफ दिख रहा है:

एशियाई बाजार: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े बड़े निवेश और हैवी फंडिंग की चिंताओं के कारण टेक शेयरों में गिरावट रही। MSCI एशिया इंडेक्स 0.5% टूटा, जबकि जापान का Nikkei फ्यूचर्स 1.3%, हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 0.2% और शंघाई कंपोजिट 0.2% गिरकर कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी बाजार: शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में एआई टेक स्टॉक्स में बिकवाली और कच्चे तेल के उछाल से भारी गिरावट दर्ज की गई थी। नैस्डैक 2.19% गिरकर 26,128.13 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 1.22% और डाउ जोंस में 0.55% की गिरावट रही।

Stock Market Live Update: डे हाई से सेंसेक्स 400 अंक टूटा, निफ्टी 23,050 के करीब, पीएसयू बैंक शेयरों में तेजी

3. कच्चे तेल की ऊंची कीमतें

सोमवार को ब्रेंट क्रूड 1.5% गिरकर $108.27 प्रति बैरल और WTI क्रूड $100.83 प्रति बैरल पर आ गया। भले ही आज इसमें हल्की नरमी दिखी हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जियोपॉलिटिकल तनाव के चलते कच्चे तेल का भाव लगातार $100 के पार बना हुआ है, जो भारत जैसे आयातक देश के लिए चिंता का विषय है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।