Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन चौतरफा बिकवाली हावी रही। मार्केट क्लोजिंग पर सेंसेक्स में 876.37 अंकों (1.17%) का बड़ा क्रैश देखने को मिला और यह गिरकर 73,852.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 भी 257.20 अंक (1.11%) टूटकर 22,888.95 के स्तर पर बंद हुआ। इस बिकवाली से आज महानवमी के मौके पर निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।
