Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजारों में आज मंगलवार 24 फरवरी को भारी गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 1,250 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 25,400 के नीचे चला गया। इसके साथ ही शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लग गया। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार में चौतरफा गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा रुपये में कमजोरी से भी निवेशकों के मनोबल पर असर पड़ा। अधिकतर सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
