Get App

Stock Market Crash: सेंसेक्स 950 और निफ्टी 315 अंक धड़ाम! इन 4 वजहों से मार्केट में हाहाकार

Share Market Crash: दोपहर बाद बिकवाली तेज होने से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया। सेंसेक्स 950 से ज्यादा अंक टूटकर 71,695 पर आ गया, वहीं निफ्टी 22,300 के नीचे फिसल गया। कच्चे तेल में उबाल, एफआईआई की ताबड़तोड़ बिकवाली और अमेरिकी फेड के सख्त बयानों ने बाजार में अफरा-तफरी मचा दी। जानिए सेंसेक्स-निफ्टी में अचानक आई इस तबाही के 4 बड़े कारण

Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 08, 2026 पर 1:00 PM
Stock Market Crash: सेंसेक्स 950 और निफ्टी 315 अंक धड़ाम! इन 4 वजहों से मार्केट में हाहाकार
सेंसेक्स और निफ्टी बिकवाली के दबाव में 1% से ज्यादा टूट गए

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली का दबाव और गहरा गया है। सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 943.34 अंक (1.3%) की बड़ी गिरावट के साथ 71,695.36 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 भी 315.65 अंक (1.4%) टूटकर 22,287.40 के निचले स्तर पर आ गया। चौतरफा बिकवाली के इस दौर में आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में आ गए, जबकि स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स भी 1-1 फीसदी तक नीचे फिसल गए।

कच्चे तेल में उबाल, विदेशी निवेशकों की लगातार निकासी, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के संकेत और आरबीआई के कड़े रुख से निवेशकों की घबराहट अचानक बढ़ गई। आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर बाजार के लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।

Paytm, Mobicwik और ITC में भारी गिरावट

पेटीएम और मोबिक्विक दोनों फिनटेक कंपनियों के शेयर 7-7% तक टूट गए। वहीं पाइन लैब्स में 3.1% की गिरावट आई। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, 15 अक्टूबर से लागू होने वाले यूपीआई मर्चेंट फीस (UPI MDR) में देरी की खबरों के चलते इन शेयरों पर दबाव बना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें