Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में आज दोपहर के कारोबार के दौरान बिकवाली का भारी दबाव देखने को मिल रहा है। दिन के ऊपरी स्तरों से सेंसेक्स में करीब 1,200 अंकों की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर में सेंसेक्स 558.68 अंक (-0.75%) टूटकर 73,294.22 पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 213.20 अंक (-0.93%) गिरकर 22,675.75 के स्तर पर आ गया है। ब्रॉडर मार्केट में मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% से 2% से अधिक टूट चुके हैं। निफ्टी बैंक 783.95 अंक (-1.41%) गिरकर 54,704.15 पर आ गया है।
बाजार में आई इस तेज गिरावट के 4 मुख्य कारण
1. ऊपरी स्तरों पर भारी मुनाफावसूली
बाजार में आई इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह ऊपरी स्तरों पर हावी हुई मुनाफावसूली है। जहां ICICI Bank और Reliance Industries बाजार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में भारी बिकवाली है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1% से ज्यादा टूट गया है, जिसमें Sona BLW, TVS Motor और Eicher Motors जैसे शेयरों में 2% से 3% तक की गिरावट दर्ज की गई। खराब नतीजों के चलते Gallantt Ispat में 7% और ABB India में 5% की गिरावट देखी गई। हालांकि, निफ्टी आईटी (+2.39%) इंडेक्स इंफोसिस और टीसीएस के दम पर मजबूती से टिका
2. क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जारी सैन्य हलचल के कारण ब्रेंट क्रूड ऑयल $110 प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल आयात करता है, जिससे महंगे क्रूड का सीधा असर देश के इम्पोर्ट बिल, वित्तीय घाटे और कॉर्पोरेट मार्जिन पर पड़ता है। जिओजित इन्वेस्टमेंट्स के एक्सपर्ट्स के अनुसार, क्रूड ऑयल और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी बाजार को दबाव में रख रही है।
टेक्निकल एक्सपर्ट्स के विश्लेषण के आधार पर निफ्टी के लिए 23,100 से 23,175 का स्तर एक मजबूत रेजिस्टेंस बना हुआ है। एनालिस्ट्स के मुताबिक, जब तक बाजार इस स्तर को पार नहीं करता, तब तक रिकवरी मुश्किल है। कोटक नियो और बजाज ब्रोकिंग के अनुसार, 22,750 और 22,800 का इमीडिएट सपोर्ट लेवल टूटने के बाद बाजार अब 22,500 से 22,600 के दायरे को री-टेस्ट कर सकता है।
4. India VIX में 7.5% का उछाल
बाजार में डर और उतार-चढ़ाव को दर्शाने वाला 'इंडिया विक्स' (India VIX) इंडेक्स आज 7.5% चढ़ गया है। विक्स में आई यह तेजी इस बात का साफ संकेत है कि ट्रेडर्स और निवेशक आने वाले दिनों में बाजार में और ज्यादा उठापटक की आशंका जता रहे हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।