Get App

Share Market Falls: शेयर बाजार इन 5 कारणों से धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी पहुंचा 25,050 के नीचे

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 24 सितंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 25,050 के नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका की अमेरिका की H-1B वीजा पॉलिसी में बदलाव से जुड़ी चिंताओं ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 12:33 PM
Share Market Falls: शेयर बाजार इन 5 कारणों से धड़ाम, सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी पहुंचा 25,050 के नीचे
Share Market Falls: फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने इक्विटी मार्केट के वैल्यूएशन पर सवाल उठाए हैं

Share Market Falls: भारतीय शेयर बाजारों में आज 24 सितंबर को लगातार चौथे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 500 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी फिसलकर 25,050 के नीचे चला गया। विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली और अमेरिका की अमेरिका की H-1B वीजा पॉलिसी में बदलाव से जुड़ी चिंताओं ने निवेशकों के सेंटीमेंट को कमजोर किया। इसके अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व चेयर जेरोम पॉवेल के बयानों ने भी निवेशकों के मनोबल पर असर डाला।

सुबह 11:15 बजे के करीब, सेंसेक्स करीब 493.15 अंक या 0.60% गिरकर 81,607.84 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 138 अंक या 0.55% लुढ़ककर 25,031.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। सबसे अधिक गिरावट रियल्टी, ऑटो और बैकिंग शेयरों में देखने को मिली।

शेयर बाजार में आज की इस गिरावट के पीछे 6 बड़ी वजहें रहीं-

1. अमेरिकी वीजा नियमों पर सख्ती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें