Share Market Fall: भारतीय शेयर बाजारों में सोमवार 5 जनवरी को तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शुरुआती तेजी के बाद बाजार में बिकवाली हावी हो गई और सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में फिसल गए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 400 अंकों तक टूट गया। वहीं निफ्टी गिरकर 26,250 के नीचे चला गया। आईटी शेयरों में भारी बिकवाली और बढ़ती भू-राजनीतिक चिंताओं ने निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया।
