Get App

इन 5 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 375 अंक टूटा, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ डूबे

Why Share Market Falling: भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार 18 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन लुढ़क गए। सुबह 10 बजे के करीब, सेंसेक्स 375 गिरकर 80,631 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी भी 114 अंक फिसलकर 24,635 के स्तर पर आ गया था। सबसे अधिक गिरावट FMCG, आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर मुनाफावसूली हो रही है

Vikrant singhअपडेटेड Oct 18, 2024 पर 10:43 AM
इन 5 कारणों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 375 अंक टूटा, निवेशकों के ₹3 लाख करोड़ डूबे
Why share market is falling: विदेशी निवेशक अक्टूबर में अबतक 74,732 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं

Why Share Market Falling: भारतीय शेयर बाजार में लगातार बिकवाली देखी जा रही है। सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार 18 अक्टूबर को लगातार चौथे दिन लुढ़क गए। सुबह 10 बजे के करीब, सेंसेक्स 375 गिरकर 80,631 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी भी 114 अंक फिसलकर 24,635 के स्तर पर आ गया था। सबसे अधिक गिरावट FMCG, आईटी और ऑयल एंड गैस शेयरों में देखने को मिली। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर मुनाफावसूली हो रही है। बीएसई का मिडकैप 0.75 फीसदी, वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 1.25 फीसदी तक टूट गया है। बैंकिंग शेयरों को छोड़ कर बाकी सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसके चलते बीएसई के निवेशकों की संपत्ति आज शुरुआती घंटे में करीब 3 लाख करोड़ रुपये घट गई।

शेयर बाजार में इस गिरावट के पीछे 5 प्रमुख कारण है-

1. विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FIIs) लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, जिसके चलते बाजार दबाव में बना हुआ है। विदेशी निवेशक अक्टूबर में अबतक करीब 74,732 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली कर चुके हैं। यह पिछले 4.5 सालों में उनकी ओर से किसी एक महीने में की गई अबतक की सबसे अधिक बिकवाली है। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अनिश्चितता, चीन के नए आर्थिक ऐलानों और मिडिल ईस्ट में तनाव सहित ऐसे तमाम फैक्टर्स हैं, जो उन्हें बिकवाली करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें