Share Market Rally: वित्त मंत्री के एक बयान से रॉकेट बना शेयर बाजार! सेंसेक्स 1109 अंक उछला, जानिए तेजी की ये 4 बड़ी वजहें
Why Share Market Ris Today: 13 अक्टूबर को शेयर बाजार ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि निवेशक गदगद हो गए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने LTCG और STT टैक्स पर चर्चा करने और राहत देने का पॉजिटिव संकेत क्या दिया, बाजार में खरीदारी की बाढ़ आ गई। सेंसेक्स अचानक 1109 अंक उछलकर 73,000 के पार पहुंच गया और निफ्टी 22,721 के स्तर पर बंद हुआ
वित्त मंत्री के बयान, आईटी शेयरों में हुई बंपर खरीदारी ने बाजार के मूड को पूरी तरह बदल दिया
Share Market Rise Today: भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अक्टूबर को ऐतिहासिक और तूफानी तेजी देखने को मिली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को लेकर दिए गए बयानों ने बाजार के सेंटीमेंट को पूरी तरह बदल दिया। इसके साथ ही आईटी शेयरों में हुई जोरदार खरीददारी के दम पर बाजार दिनभर के कारोबार के बाद शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ।
सेंसेक्स 1,109.10 अंक (1.54%) की जबरदस्त छलांग लगाकर 73,033.78 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 358.60 अंक (1.60%) की भारी तेजी के साथ 22,721.95 के लेवल को पार कर गया।
आज के मार्केट का हाल
सेंसेक्स: 1,109.10 अंकों की (+1.54%) तेजी के साथ 73,033.78 पर बंद हुआ।
LTCG और STT पर वित्त मंत्री के बयान से क्यों लौटा निवेशकों का भरोसा?
हाल के दिनों में घरेलू और विदेशी निवेशकों के बीच इक्विटी टैक्सेशन, विशेषकर लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) को लेकर काफी चर्चा और चिंताएं बनी हुई थीं। इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्पष्ट किया कि सरकार बजट पूर्व चर्चाओं के दौरान इन टैक्सों को हटाने या समीक्षा करने से जुड़े निवेशकों और स्टेकहोल्डर्स के सुझावों को सुनने के लिए पूरी तरह तैयार है।
वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि इस बात पर पॉजिटिव बहस होनी चाहिए कि क्या अलग-अलग एसेट क्लासेस को एक समान तरीके से परखा जाना चाहिए। सरकार के इस खुले और सकारात्मक रुख ने बाजार में निवेशकों का खोया हुआ आत्मविश्वास फिर से लौटा दिया, जिसके चलते बिकवाली का डर कम हुआ और चौतरफा लिवाली देखने को मिली।
बाजार में तेजी के ये है 4 मुख्य कारण
1. वित्त मंत्री का LTCG और STT पर बड़ा बयान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार बजट पूर्व चर्चाओं के दौरान लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को हटाने और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बदलाव पर निवेशकों के सुझाव सुनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि घरेलू और विदेशी दोनों तरह के निवेशक इक्विटी टैक्सेशन पर सवाल उठा रहे हैं और सभी एसेट क्लासेस को एक समान परखने पर स्वस्थ चर्चा होना जरूरी है। इस बयान से निवेशकों का सेंटीमेंट काफी मजबूत हुआ।
2. IT शेयरों में तूफानी खरीदारी (Nifty IT 4.9% उछला)
आईटी इंडेक्स में भारी खरीदारी देखने को मिली। HCLTech के शानदार तिमाही नतीजों (नेट प्रॉफिट 21.2% बढ़कर ₹5,132 करोड़ रहा) और AI रेवेन्यू में बढ़ोतरी के चलते IT शेयरों में निचले स्तरों से जबरदस्त वैल्यू बाइंग देखने को मिली। HCLTech, TCS और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2% से 5% तक की तेजी दर्ज की गई।
3. निचले स्तरों से वैल्यू बाइंग
आईटी के साथ-साथ निफ्टी रियल्टी और एफएमसीजी सेक्टर्स में भी खरीदारी लौटी। हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी जैसे दिग्गजों ने भी तेजी को सपोर्ट किया। इसके अलावा, इंडिया VIX 7.5% घटकर 14.12 पर आ गया, जो दर्शाता है कि कम से कम शॉर्ट-टर्म में बिकवाली का दबाव कम हुआ है।
4. टेक्निकल लेवल
एक्सपर्ट्स के अनुसार, निफ्टी के लिए 22,350–22,400 का जोन एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम कर रहा है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट जोन को बनाए रखता है, तब तक 'बाय ऑन डिप्स' यानी गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करेगी। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 22,800 और 23,100 के स्तर खुलते दिख रहे हैं।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।