Get App

Share Market Rise: उपरी स्तरों से फिसला बाजार, आईटी शेयरों में तेजी पर बैंकिंग और मिडकैप ने बढ़ाई चिंता

Share Market Rise: शानदार शुरुआत के बाद भारतीय शेयर बाजार में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली हावी हो गई है। सेंसेक्स अपनी शुरुआती बढ़त को गंवाकर 74,150 पर आ गया है, जबकि निफ्टी 50 फिसलकर 22,946 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी आईटी में 2.40% की मजबूती के बावजूद बैंकिंग और मिडकैप (1% गिरावट) शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है

Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 10:26 AM
Share Market Rise: उपरी स्तरों से फिसला बाजार, आईटी शेयरों में तेजी पर बैंकिंग और मिडकैप ने बढ़ाई चिंता
निफ्टी आईटी में 2.40% की मजबूती के बावजूद बैंकिंग और मिडकैप शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव बढ़ा है

Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती तूफानी तेजी के बाद ऊपरी स्तरों से कुछ मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। सुबह 10:18 बजे सेंसेक्स अपनी शुरुआती बढ़त को गंवाकर 297.10 अंक (+0.40%) की तेजी के साथ 74,150.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 50 फिसलकर 23,000 के नीचे 57.90 अंक (+0.25%) बढ़कर 22,946.85 पर आ गया है।

बाजार में आई इस सुस्ती की बड़ी वजह बैंकिंग और मिडकैप शेयरों पर बना दबाव है। निफ्टी बैंक इंडेक्स 90.65 अंक (-0.16%) गिरकर 55,397.45 के स्तर पर आ गया है, वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में भी 584 अंक (-0.99%) की भारी बिकवाली दर्ज की जा रही है। हालांकि, आईटी शेयरों में अभी भी जोरदार खरीददारी जारी है, जहां निफ्टी आईटी इंडेक्स 759.20 अंक (+2.40%) चढ़कर 32,275.50 पर टिका हुआ है, जिससे बाजार को नीचे गिरने से सहारा मिल रहा है।

शेयर बाजार में आज की तेजी के ये है 3 बड़े कारण

1. IT शेयरों में दमदार खरीदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें