Share Market Rise: भारतीय शेयर बाजार में 29 अक्टूबर को शानदार रिकवरी देखने को मिली। दिन की शुरुआत में दिखी सुस्ती और बिकवाली के दबाव को पूरी तरह से पछाड़ते हुए दोपहर के सत्र में बाजार में चौतरफा खरीदारी लौटी। निचले स्तरों से आई इस जबरदस्त लिवाली के दम पर सेंसेक्स 900 से अधिक अंकों का तूफानी उछाल दर्ज करने में कामयाब रहा, जिससे निवेशकों के चेहरे खिल गए।
