Get App

Stock to Buy: ये लॉजिस्टिक्स स्टॉक दे सकता 40% रिटर्न, 23 में 19 एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह

Stock to Buy: दिग्गज लॉजिस्टिक्स कंपनी पर UBS ने Buy रेटिंग बरकरार रखी है। ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का बुरा वक्त बीत चुका है। 23 में से 19 एनालिस्ट्स ने भी इस शेयर को खरीदने की सलाह दी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 5:16 PM
Stock to Buy: ये लॉजिस्टिक्स स्टॉक दे सकता 40% रिटर्न, 23 में 19 एनालिस्ट ने दी खरीदने की सलाह
Delhivery के शेयर बुधवार को 2.65% की बढ़त के साथ 430 रुपये पर बंद हुए।

Stock to Buy: ब्रोकरेज फर्म UBS ने लॉजिस्टिक्स कंपनी Delhivery Ltd. के शेयर पर अपनी 'Buy' रेटिंग बरकरार रखी है। 25 मार्च को जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी के सामने जो चुनौतियां पहले थीं, वे अब काफी हद तक पीछे छूट चुकी हैं। अब कंपनी का फोकस मुनाफे के साथ स्थिर ग्रोथ पर है।

UBS ने Delhivery के शेयर के लिए 600 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह लक्ष्य मंगलवार के बंद भाव के मुकाबले करीब 40 प्रतिशत की संभावित तेजी दिखाता है। UBS का टारगेट किसी भी ब्रोकरेज का Delhivery के लिए दूसरा सबसे बड़ा टारगेट है। इससे ज्यादा 620 रुपये का टारगेट ब्रोकरेज फर्म Elara ने दिया है।

किन चुनौतियों से जूझ रही थी Delhivery

UBS के अनुसार, पिछले कुछ समय में Delhivery को तीन बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। इनमें क्विक कॉमर्स और ई कॉमर्स वॉल्यूम पर दबाव, कंपनी के बड़े ग्राहक Meesho द्वारा लॉजिस्टिक्स सेवाओं को खुद संभालने की कोशिश, और प्राइवेट इक्विटी से समर्थित लॉजिस्टिक्स कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें