24350 के ऊपर टिके रहने तक निफ्टी में 'Buy on Dips' की रणनीति करेगी काम, इन शेयरों पर रहे फोकस
अनुज सिंघल ने कहा कि अगर CAS का असर हटा दें,तो कल 24,550 की क्लोजिंग हुई और अब 24,350 निफ्टी का बेस बन चुका है। जो 24,350 रजिस्टेंस था,अब वो सपोर्ट है। अच्छी बात ये कि निफ्टी IT और बैंक दोनों चले है और निफ्टी बैंक अब 200 DMA के ऊपर बंद हुआ है
अनुज सिंघल ने कहा बैंक निफ्टी में खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 57,600-57,800 है। इसके लिए SL 57,400 पर होगा। कल की पॉलिसी के बाद इसमें एक और बड़ा मूव मिलना चाहिए
निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी फ्यूचर्स में हल्की बढ़त है। लेकिन CAS की एडजेस्टमेंट की वजह से निफ्टी स्पॉट करीब 170 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी स्पॉट और फ्यूचर्स में बड़ा फर्क है। मिडकैप में खरीदारी आई है। कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और डिफेंस में भी हल्की खरीदारी है। लेकिन IT,फार्मा और FMCG में दबाव दिख रहा है।
बाजार: क्या ब्रेकआउट हुआ कन्फर्म?
बाजार की आगे की चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि अगर CAS का असर हटा दें,तो कल 24,550 की क्लोजिंग हुई और अब 24,350 निफ्टी का बेस बन चुका है। जो 24,350 रजिस्टेंस था,अब वो सपोर्ट है। अच्छी बात ये कि निफ्टी IT और बैंक दोनों चले है और निफ्टी बैंक अब 200 DMA के ऊपर बंद हुआ है। निफ्टी IT भी वापस 200 DMA टेस्ट करने के संकेत दे रहा है। कच्चा तेल अब भी $84-85 के बीच ही घूम रहा है। आज बाजार के ऊपर सप्लाई का बड़ा दबाव होगा। LIC का मेगा OFS आ रहा है जो 30,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का है। इसके अलावा Paytm, Meesho जैसी बड़ी ब्लॉक डील भी हुई हैं। आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी भी है,थोड़ी वोलाटिलिटी हो सकती है
बाजार: क्या हो रणनीति?
जब तक 24,350 के ऊपर हैं,रणनीति 'Buy on Dips'की ही है। बैंक निफ्टी अब वापस लीडरशिप ले रहा है। निफ्टी IT में अब थोड़ा चुनिंदा रहना जरूरी है। अगर निफ्टी IT की रैली फेल हुई तो वो यहीं कहीं होगी। ऑटो अभी भी सबसे मजबूत सेक्टर है। NBFCs में भी शानदार मोमेंटम है। मिडकैप और स्मॉलकैप्स में बेहतरीन मौके हैं। कल RBI की मॉनिटरी पॉलिसी है। उससे पहले बैंक निफ्टी में एक गिरावट संभव है। लेकिन अगर 57600-57800 की गिरावट मिले तो शानदार मौका होगा। PSU बैंकों में रिवर्सल के संकेत दिख रहे हैं। कच्चे तेल से जुड़े शेयरों में फिर तेजी लौट रही है
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर अनुज सिंघल की स्ट्रैटेजी
अभी के लिए मानकर चलते हैं कि निफ्टी की क्लोजिंग 24,575 पर रही। ऐसे में खरीदारी का सबसे अच्छा जोन होगा 24,400-24,500। इसके लिए SL 24,350 पर होगा। 24,750-24,800 (200 DMA) पर निफ्टी के लिए सबसे बड़ा रजिस्टेंस होगा।
बैंक निफ्टी में खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 57,600-57,800 है। इसके लिए SL 57,400 पर होगा। कल की पॉलिसी के बाद इसमें एक और बड़ा मूव मिलना चाहिए।
इन शेयरों पर रहे फोकस
पेटीएम
यह शेयर 1100 रुपए से लगातार अनुज सिंघल कै पसंदीदा शेयर रहा है। अगर डील ब्लॉक विंडो में हुई तो शेयर भाग सकता है। अगर डील ओपन मार्केट में हुई तो गिरावट होगी। MDR की खबर पेटीएम के लिए पॉजिटिव है। शेयर काफी चल चुका है,ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली संभव है।
DLF पर फोकस
यह आज का मिनी एक्सीडेंट हो सकता है। शेयर काफी चल चुका है और रिजल्ट काफी खराब हैं। प्री-सेल्स घटाकर 657 करोड़ पर रही है। प्री-सेल्स तीमाही आधार पर 83% तो सालाना आधार पर 94% नीचे रही है। इस तिमाही कंपनी का कोई नया प्रोजेक्ट लॉन्च नहीं हुआ है। ज्यादातर बुकिंग्स'Dahlias'प्रोजेक्ट के दम पर हुी है। ग्राहकों से कलेक्शन सालाना आधार पर 15% घटकर 2406 करोड़ रुपए पर रहा है। ऑफिस किराए से इनकम 1190 करोड़ रही है। यह QoQ 1% तो YoY 8% बढ़ी है। मॉल रेंटल इनकम 260 करोड़ पर रही है। इसमें QoQ 2% और YoY 14% ग्रोथ रही है।
फोकस में LIC
इस शेयर में आज रेड सिगनल है। LIC का मेगा ऑफर फॉर सेल यानी OFS आज खुला है। OFS की वजह से आज बड़ी गिरावट होगी। OFS के भाव के पास मिले तो शायद लेने का मौका हो। कंपनी OFS के जरिए 6.5% हिस्सेदारी बेच सकती है।
टोरेंट पावर पर फोकस (RED)
टोरेंट पावर में भी आज संभव है। कंपनी के लिए Q1 सुस्त रहा है। सालाना आधार पर आय 2.8% बढ़कर 8124 करोड़ रुपए पर रही है। EBITDA 3.7% बढ़कर 1538 करोड़ रुपए पर रही है। मार्जिन 19% पर फ्लैट रहा है। मुनाफा 10.75% घटकर 662 करोड़ रुपए रहा है।
टोरेंट पावर पर फोकस
इस शेयर पर भी दबाव देखने को मिल सकता है। पंजाब में 3632 करोड़ रुपए में नाभा पावर का अधिग्रहण पूरा हो गया है। SUGEN PLF गिरकर 27% पर (पिछले साल 43.4% था) आ गया है। UNOSUGEN PLF घटकर 14% पर (पिछले साल 31.9% था) आ गया है। DGEN PLF घटकर 13.6% पर (पिछले साल 20.6% था) पर आ गया है।
आज इस शेयर में तेजी देखने को मिल सकती है। Q1 में KEI इंडस्ट्रीज के नतीजे अच्छे रहे हैं। केबल्स एंड वायर सेगमेंट की लीडरशिप में अनुमान से बेहतर मार्जिन देखने को मिली है। EBITDA मार्जिन सालाना आदार पर 10% के मुकाबल 12.4% पर रही है। घरेलू C&W सालाना आधार पर 29% बढ़ा है। तिमाही आधार पर इसमें 5% की गिरावट आई है। रेवेन्यू और मुनाफा अनुमान से थोड़ा कम रहा है। सालाना आधार पर रेवेन्यू 23% बढ़ा (अनुमान 27%) है। सालाना आधार पर मुनाफा 40% बढ़कर 274 करोड़ रुपए पर रहा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।