निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी फ्यूचर्स में हल्की बढ़त है। लेकिन CAS की एडजेस्टमेंट की वजह से निफ्टी स्पॉट करीब 170 प्वाइंट नीचे दिख रहा है। बैंक निफ्टी में भी स्पॉट और फ्यूचर्स में बड़ा फर्क है। मिडकैप में खरीदारी आई है। कैपिटल गुड्स और मेटल शेयरों में अच्छी खरीदारी दिख रही है। दोनों सेक्टर इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़े हैं। साथ ही कैपिटल मार्केट और डिफेंस में भी हल्की खरीदारी है। लेकिन IT,फार्मा और FMCG में दबाव दिख रहा है।
