Get App

Wipro Bonus Issue: बोनस शेयर का ऐलान कर सकती है कंपनी, 17 अक्टूबर को होगी बोर्ड की बैठक

आईटी फर्म Wipro गुरुवार, 17 अक्टूबर को होने वाली अपनी बोर्ड मीटिंग में जुलाई-सितंबर तिमाही के नतीजों की घोषणा करने के लिए भी तैयार है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार यह गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद वित्तीय वर्ष 2024-25 के अपनी दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करेगी

Shubham Singh Thakurअपडेटेड Oct 13, 2024 पर 6:54 PM
Wipro Bonus Issue: बोनस शेयर का ऐलान कर सकती है कंपनी, 17 अक्टूबर को होगी बोर्ड की बैठक
दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड जल्द ही बोनस इश्यू पर फैसला लेने जा रही है।

Wipro Share: दिग्गज आईटी कंपनी विप्रो लिमिटेड जल्द ही बोनस इश्यू पर फैसला लेने जा रही है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग 17 अक्टूबर को होगी, जिसमें बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। कंपनी ने आज 13 अक्टूबर को BSE फाइलिंग में यह जानकारी दी है। इस खबर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयरों में एक्शन दिख सकता है। बीते शुक्रवार को विप्रो के शेयरों में 0.77 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 528.95 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 2.76 लाख करोड़ रुपये है।

Wipro ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

विप्रो लिमिटेड ने रविवार को एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, "कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स 16-17 अक्टूबर 2024 को होने वाली अपनी बैठक में कंपनी एक्ट 2013 (इसके तहत बनाए गए नियमों और रेगुलेशन सहित) के लागू प्रावधानों, सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (कैपिटल जारी करना और डिसक्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन 2018 के अनुसार बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।" कंपनी ने आगे यह भी बताया कि लिए गए निर्णयों की जानकारी 17 अक्टूबर 2024 को मीटिंग खत्म होने के तुरंत बाद स्टॉक एक्सचेंजों को दी जाएगी।

Wipro के Q2 नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें