Wipro Share Price: जून तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयरों को बेच दें या होल्ड करें? जानिए क्या है एनालिस्ट्स की सलाह

Wipro Share Price: Wipro के शेयरों को कवर करने वाले 45 एनालिस्ट्स में से 19 ने जून तिमाही के नतीजों के बाद इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। शेयर के मौजूदा प्राइस पर इस वित्त वर्ष के लिए इसकी डिविडेंड यील्ड 5 फीसदी है। इस डिविडेंड यील्ड की वजह से इस शेयर को लेकर एनालिस्ट्स की राय बंटी हुई है

अपडेटेड Jul 17, 2026 पर 11:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
17 जून को विप्रो का शेयर 11:15 बजे 1.51 फीसदी गिरकर 174.81 रुपये पर चल रहा था।

Wipro Share Price: विप्रो के शेयरों में 17 जुलाई को गिरावट दिखी। कंपनी ने 16 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे पेश किए थे। ये नतीजे शेयर बाजार बंद होने के बाद आए थे। नतीजों का असर शेयर पर 17 जून को दिखा। विप्रो का शेयर बीते छह महीनों में करीब 29 फीसदी से ज्यादा गिरा है। इस दौरान निफ्टी आईटी इंडेक्स में 25 फीसदी से गिरावट आई है। कंपनी का जून तिमाही का प्रॉफिट मार्केट के अनुमान से कम रहा। सवाल है कि पहली तिमाही के नतीजों के बाद विप्रों के निवेशकों को क्या करना चाहिए?

19 एनालिस्ट्स की शेयर बेचने की सलाह

Wipro के शेयरों को कवर करने वाले 45 एनालिस्ट्स में से 19 ने जून तिमाही के नतीजों के बाद इस शेयर को बेचने की सलाह दी है। जून 2025 के बाद विप्रो के शेयरों को बेचने की सलाह देने वाले एनालिस्ट्स की संख्या अभी सबसे ज्यादा है। विप्रो के शेयर के मौजूदा प्राइस पर इस वित्त वर्ष के लिए इसका डिविडेंड यील्ड 5 फीसदी है। इस डिविडेंड यील्ड की वजह से इस शेयर को लेकर एनालिस्ट्स की राय बंटी हुई है।


नोमुरा ने शेयर के लिए दिया 190 रुपये का टारगेट प्राइस

विदेशी ब्रोकरेज फर्म Nomura ने विप्रो के शेयरों को 'खरीदने' (Buy) की अपना राय बनाए रखी है। उसने शेयर के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि जून तिमाही के कंपनी के नतीजे कमजोर हैं। दूसरी तिमाही का भी कंपनी का गाइडेंस अनुमान से कम है। हालांकि, उसने कहा है कि मौजूदा 5 फीसदी की डिविडेंड यील्ड से शेयर को कुछ सपोर्ट मिल सकता है।

जेफरीज को शेयर का प्रदर्शन कमजोरी रहने की उम्मीद

जेफरीज ने विप्रो को 'अंडरपरफॉर्म' की रेटिंग दी है। इसका मतलब है कि उसका नजरिया इस शेयर को लेकर बेयरिश है। उसने शेयर के लिए 150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे और दूसरी तिमाही का गाइडेंस निराशाजनक है। कंपनी बीते तीन सालों से ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए संघर्ष कर रही है। FY27 भी अलग रहने की उम्मीद नहीं है।

यह भी पढ़ें: SBI Funds Management IPO: 42 गुना सब्सक्रिप्शन के बाद अलॉटमेंट आज, 17 जुलाई को; ऐसे चेक करें शेयर मिले या नहीं

मोतीलाल ओसवाल ने शेयर पर दी न्यूट्रल रेटिंग

मोतीलाल ओसवाल ने विप्रो के शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 160 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। जून तिमाही में मार्जिन के मोर्चे पर कमजोर प्रदर्शन को देखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने FY27 के अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) अनुमान को 3.5 फीसदी तक घटा दिया है। जून तिमाही में कंपनी का मार्जिन बीते करीब चार सालों में सबसे कम रहा। 16 जून को विप्रो का शेयर 1.8 फीसदी चढ़कर 177.7 रुपये पर बंद हुआ था। 17 जून को शेयर 11:15 बजे 1.51 फीसदी गिरकर 174.81 रुपये पर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।