Get App

Wipro Share Price : दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 2% भागा शेयर, नोमुरा ने भी जताई 15% अपसाइड की उम्मीद

Wipro Share Price : वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद विप्रो के शेयरों में तेजी आई है। । नोमुरा ने इस पर खरीदारी की सलाह बरकरार रखी है और 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि इसमें 15 प्रतिशत तक की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज फर्म ने बताया कि डील बुकिंग कमजोर रहने के बावजूद, कंपनी का रेवेन्यू उम्मीद से बेहतर रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 16, 2026 पर 10:30 AM
Wipro Share Price : दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 2% भागा शेयर, नोमुरा ने भी जताई 15% अपसाइड की उम्मीद
Wipro Q2 results : विप्रो ने गुरुवार को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस अवधि में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3,200.6 करोड़ रुपये रहा है

Wipro Share Price : शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में विप्रो के शेयरों में 2 प्रतिशत की तेजी आई है। आईटी सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी के नतीजे अच्छे रहे है, इसके चलते आज लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में इस शेयर में तेजी आई है। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा ने इस स्टॉक पर अपनी 'बाय'रेटिंग बरकरार रखी है और इसका टारगेट प्राइस 200 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि गुरुवार के क्लोजिंग प्राइस से इसमें लगभग 15 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी की रेवेन्यू उम्मीद से थोड़ा बेहतर रही है। इसके अलावा आगे कंपनी की ऑपरेटिंग मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार होने की उम्मीद है। इससे स्टॉक में और तेजी आएगी।

आज के शुरुआती कारोबार में विप्रो के शेयर 177.53 रुपये तक पहुंच गए, जबकि गुरुवार को यह 174.05 रुपये पर बंद हुआ था। कल नतीजों की घोषणा से पहले शेयर में 1.83 प्रतिशत की तेजी आई थी। हालिया रिकवरी के बावजूद, 2026 में अब तक विप्रो के शेयरों में 34.9 प्रतिशत की गिरावट आई है। यह निफ्टी 50 के मुकाबले काफी खराब प्रदर्शन है। निफ्टी में इसी दौरान लगभग 12 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.72 लाख करोड़ रुपये है।

नोमुरा का कहना है कि विप्रो का दूसरी तिमाही का रेवेन्यू उनके अनुमानों से थोड़ा अधिक रहा, जबकि ऑपरेटिंग मार्जिन काफी हद तक उम्मीदों के अनुरूप रहे हैं। दिसंबर तिमाही के लिए कंपनी का रेवेन्यू गाइडेंस भी ब्रोकरेज के अनुमानों से काफी हद तक मेल खाता है।

ब्रोकरेज ने आगे कहा कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने में देरी के कारण इस तिमाही में मिलने वाले डील में कमी आई है। हालांकि,विप्रो के मैनेजमेंट को उम्मीद है कि समय के साथ ऑपरेटिंग मार्जिन वापस 17-17.5 प्रतिशत की अपनी लक्षित रेंज में आ जाएगा, जो भविष्य में मुनाफे को और बेहतर बनाने की गुंजाइश दिखाता है। नोमुरा ने स्टॉक के वैल्यूएशन पर भी प्रकाश डाला और बताया कि विप्रो का कारोबार इसके अनुमानित FY28 अर्निंग्स पर शेयर (EPS) के लगभग 12 गुना पर हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें