मार्केट कैप के लिहाज से देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने अनुमान से बेहतर Q2 नतीजे पेश किया। सितंबर 2021 को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 9.6 प्रतिशत गिरकर 2,930.7 करोड़ रुपये रहा। वहीं पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के मुनाफे के मुकाबले में इस साल की दूसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 18.9 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जबकि कंपनी doller revenue करीब 7% बढ़ा और मार्जिन flat रहे।
UBS ने WIPRO पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 660 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q2 रेवेन्यू और Q3 गाइडेंस अनुमान के मुताबिक रहा है। कमजोर डील से अनुमान से अधिक मार्जिन का असर कम हुआ है। हालांकि शेयर से ज्यादा एक्शन की उम्मीद नहीं है।
MACQUARIE की WIPRO पर राय
MACQUARIE ने WIPRO पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 780 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के मजबूत एग्जिक्यूशन से Q2 रेवेन्यू अनुमान से अधिक रहा है और कंपनी ने Q2 में 580 मिलियन डॉलर के डील्स जीते हैं। इन्होंने इसका FY22-24 के लिए EPS अनुमान 2-3% बढ़ाया है।
JP MORGAN की WIPRO पर राय
JPMORGAN ने WIPRO पर न्यूट्रल रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 670 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि इन्होंने FY22-24 के दौरान रेवेन्यू का अनुमान 1% बढ़ाया है।