बाजार के आगे की चाल और आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए Prime Securities के मैनेजिंग डायरेक्टर एन जयकुमार ने कहा कि बाजार में मॉनसून और महंगाई को लेकर जो चिंताए बनी थी वह कम होती नजर आई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में महंगाई को लेकर जब चिंता थी तब सस्ते तेल से भारत में महंगाई का संकट घटा। दुनिया में जब पैसे के मोमेंटम की बात करते है तो FIIs लेवल से ज्यादा एलोकेशन के बारे में सोचते हैं। जब कोई बड़ा नेगेटिव फैक्टर ना नजर आए तब बाजार शॉर्ट टर्म में पीक आउट करता है। निफ्टी का मोमेंट देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बाजार का पीक अभी नहीं बना है।
बता दें कि एन जयकुमार मनी मार्केट में दशक से ज्यादा का अनुभव रखते है। यह 1933 से प्राइम सिक्योरिटीज से जुड़े हुए हैं। इन्होंने सिटी बैंक के साथ भी काम किया है। एन जयकुमार ने IIT दिल्ली से इंजीनिरिंग की पढ़ाई की है और यह IIM अहमदाबाद से MBA ग्रेजुएट है।
इस बातचीत में उन्होंने आगे कहा कि स्मॉलकैप में जोरदार तेजी आई है लेकिन इसमें अब सतर्कता के साथ निवेश करें। मिडकैप में भी अभी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि 10-12% की तेजी के बाद बाजार पीक आउट कर सकता है। बाजार का वैल्युएशन महंगा है लेकिन कमाई के लिए कई बड़ी थीम मौजूद है। लॉर्जकैप को लेकर निवेशकों का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा।
बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ आगे और बढ़ेगी
पीएसयू बैंक सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेक्टर की ग्रोथ आगे और बढ़ेगी। सरकारी बैंकों का कंसॉलिडेशन हो सकता है। आरबीआई कह रहा है कि एनबीएफसी को बैंकों में मर्ज किया जाए। भारतीय बैंकिग सेक्टर में कोई रिस्क नहीं है।
HDFC BANK, RIL जैसे शेयर इंडेक्स की बदलेगे तस्वीर
एन जयकुमार ने आगे कहा कि HDFC BANK, RIL जैसे शेयर इंडेक्स की तस्वीर बदल सकते हैं। टेक शेयरों पर दबाव है लेकिन फार्मा में तेजी संभव है। बाजार में करेक्शन के लिए तैयार रहना चाहिए।
गेमिंग सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत सारी छोटी कंपनियों ने मिसयूज किया है। कैसीनो, गेमिंग पर 28% GST के सरकार के फैसला अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है। कैसीनो, गेमिंग पर 28% GST का वॉल्यूम पर असर पड़ेगा।
डिफेंस सेक्टर पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मिडकैप डिफेंस शेयरों में तेजी बढ़ सकती है। डिफेंस की बड़ी कंपनियों में निवेश फायदेमंद होगा। साथ ही IT के सामने AI अभी सबसे बड़ी चुनौती है। टाटा मोटर्स DVR में निवेश के लिए फायदेमंद साबित होगा। टाटा मोटर्स पर मेरा नजरिया काफी बुलिश है। कंपनी की ग्रोथ अच्छी है। वहीं हॉस्पिटल शेयरों में गिरावट में खरीदारी करें। भारतीय केमिकल कंपनियों फ्री प्लोट कम है। खराब दौर में केमिकल और मेटल में खरीदारी आती है। उन्होंने आगे कहा कि चुनावों के चलते कैपेक्स पर फोकस बढ़ता है। ब्जाय दरों में सख्ती से पैसा रियल्टी की तरफ मूव करता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें