बाजार के आगे की चाल और आउटलुक पर सीएनबीसी-आवाज से बात करते हुए Prime Securities के मैनेजिंग डायरेक्टर एन जयकुमार ने कहा कि बाजार में मॉनसून और महंगाई को लेकर जो चिंताए बनी थी वह कम होती नजर आई है। उन्होंने कहा कि दुनिया में महंगाई को लेकर जब चिंता थी तब सस्ते तेल से भारत में महंगाई का संकट घटा। दुनिया में जब पैसे के मोमेंटम की बात करते है तो FIIs लेवल से ज्यादा एलोकेशन के बारे में सोचते हैं। जब कोई बड़ा नेगेटिव फैक्टर ना नजर आए तब बाजार शॉर्ट टर्म में पीक आउट करता है। निफ्टी का मोमेंट देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि बाजार का पीक अभी नहीं बना है।
