एस्सेल ग्रुप की कंपनी Zee Learn के खिलाफ Yes Bank के सख्त एक्शन की वजह से कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। मंगलवार को Zee Learn के शेयर 19.35% गिरकर 11.25 रुपए पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप गिरकर 367.51 करोड़ रुपए पर आ गई है। Zee Learn ने Yes Bank का बकाया नहीं चुकाया है। इसकी वजह से Yes Bank ने Zee Learn को दिवालिया घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए आवेदन दिया गया है।
