YES Bank ने इन विदेशी ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक, फॉरेक्स कार्ड्स से फ्रॉड का संदेह, जानें क्या होगा असर

YES Bank Shares: यस बैंक ने अपने कुछ मल्टी-करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड से जुड़े संदिग्ध ट्रांजैक्शन प्रयासों के बाद अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए हैं। बैंक ने बताया कि BookMyForex के साथ साझेदारी में जारी किए गए कुछ कार्ड्स पर असामान्य रूप से ट्रांजैक्शन रिजेक्शन बढ़ने का मामला सामने आया। बैंक ने इस संबंध में NSE और BSE को नियामकीय जानकारी दी है

अपडेटेड Feb 26, 2026 पर 10:44 AM
Story continues below Advertisement
YES Bank Shares: पिछले 6 महीने में बैंक के शेयरों में करीब 11.8 फीसदी की तेजी आ चुकी है

YES Bank Shares: यस बैंक ने अपने कुछ मल्टी-करेंसी प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड से जुड़े संदिग्ध ट्रांजैक्शन प्रयासों के बाद अतिरिक्त सुरक्षा कदम उठाए हैं। बैंक ने बताया कि BookMyForex के साथ साझेदारी में जारी किए गए कुछ कार्ड्स पर असामान्य रूप से ट्रांजैक्शन रिजेक्शन बढ़ने का मामला सामने आया। बैंक ने इस संबंध में NSE और BSE को नियामकीय जानकारी दी है।

क्या हुआ था

यस बैंक के फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम ने कुछ खास बैंक आइडेंटिफिकेशन नंबर (BIN) से जुड़े ट्रांजैक्शन में अचानक बढ़ोतरी और रिजेक्शन को पहचाना। जांच में पाया गया कि 24 फरवरी की तड़के 3:30 बजे से 8:30 बजे के बीच एक लैटिन अमेरिकी देश के 15 मर्चेंट्स पर अनधिकृत ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन करने की कोशिश की गई।

बताया गया कि उस देश में ऑनलाइन खरीदारी के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य नहीं है। इससे जोखिम बढ़ गया।


बैंक ने क्या कदम उठाए

एहतियात के तौर पर YES Bank ने उस देश से आने वाले ई-कॉमर्स ट्रांजैक्शन पर अस्थायी रोक लगा दी है। बैंक ने कहा कि वह संबंधित कार्ड नेटवर्क के साथ मिलकर चार्जबैक प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि प्रभावित ग्राहकों को कोई वित्तीय नुकसान न हो।

कितना था लेनदेन

बैंक की आंतरिक जांच के मुताबिक, घटना के दौरान करीब 5,000 ग्राहकों से जुड़े लगभग 2.8 लाख डॉलर के ट्रांजैक्शन मंजूर हुए। वहीं बैंक की निगरानी प्रणाली ने 688 संदिग्ध ट्रांजैक्शन प्रयासों को ब्लॉक कर दिया। इनकी कुल संभावित राशि लगभग 1 लाख डॉलर थी।

ग्राहकों को नुकसान नहीं होगा

यस बैंकने साफ किया कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। बैंक ने कहा कि ग्राहकों के हितों की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है और वह सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय कर रहा है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब डिजिटल भुगतान और अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स लेनदेन तेजी से बढ़ रहे हैं।

शेयरों में तेजी

इस बीच यस बैंक के शेयरों में आज 26 फरवरी को तेजी देखने को मिली। सुबह 9.50 बजे के करीब, यस बैंक के शेयर 2.36 फीसदी की तेजी के साथ 21.21 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। पिछले 6 महीने में बैंक के शेयरों में करीब 11.8 फीसदी और पिछले एक साल में इसके शेयरों में करीब 22 फीसदी की तेजी आ चुकी है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric Share: ऑल-टाइम हाई से 84% टूटा शेयर, ब्रोकरेज ने फेरा मुंह, अब एक भी ‘Buy’ रेटिंग नहीं

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।