Yes Bank Share Price: येस बैंक के शेयर में एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है। 26 फरवरी 2024 को स्टॉक में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसके साथ ही शेयर ने एनएसई पर 25.25 रुपये के भाव पर क्लोजिंग दी। वहीं शेयर अब अपने 52 वीक हाई से 25% तक टूट चुका है। येस बैंक के शेयर का 52 वीक हाई 32.85 रुपये है और इसका 52 वीक लो प्राइज 14.40 रुपये है। वहीं चार्ट्स पर स्टॉक कमजोर दिखाई दे रहा है।
