Yes Bank के शेयर में पिछले कुछ वक्त से काफी तेजी देखने को मिली है। 30 अप्रैल 2024 को शेयर की कीमत एनएसई पर 26.15 रुपये के भाव पर बंद हुई। इसके साथ ही पिछले एक महीने में शेयर में 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर में 63% का उछाल देखने को मिला है। स्टॉक का एनएसई पर 52 वीक हाई प्राइज 32.85 रुपये है तो वहीं इसका 52 वीक लो प्राइज 15.50 रुपये है। इस बीच यस बैंक के शेयर को लेकर मिलाजुला रुख देखने को मिला है।
