Get App

Yes Bank के शेयरों में एकबार फिर जगी उम्मीद, जानिए अचानक रॉकेट क्यों बना शेयर

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर दो दिनों में 7 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। अचानक Yes bank के शेयरों में इतनी हलचल क्यों है। Yes Bank के शेयरों पर जिन खबरों का सबसे ज्यादा असर हो रहा है उस पर डालिए एक नजर

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 23, 2024 पर 5:00 PM
Yes Bank के शेयरों में एकबार फिर जगी उम्मीद, जानिए अचानक रॉकेट क्यों बना शेयर
Yes Bank Share Price: जानिए शेयरों में क्यों अचानक आई तेजी

Yes Bank के शेयरों ने एकबार फिर निवेशकों की उम्मीद बढ़ा दी है। 22 अप्रैल को Yes Bank के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा बढ़कर 25.25 रुपए पर बंद हुए थे। जबकि 23 अप्रैल को Yes Bank के शेयर कारोबार के अंत में 1.98 फीसदी की तेजी के साथ 25.70 रुपए पर बंद हुए। पिछले 5 दिन में इसके शेयर 7 फीसदी तक चढ़ चुके हैं।

आखिर ऐसी क्या खबर आ गई कि Yes Bank के शेयरों में फटाफट खरीदारी बढ़ गई है। अगर आपने ध्यान दिया होगा तो पिछले कुछ समय से लगातार Yes Bank से जुड़ी खबरें आ रही हैं। सबसे पहले यह खबर आई थी कि Yes Bank को कोई विदेशी बैंक खरीद सकता है। 22 अप्रैल को खबर आई है कि दुबई का सबसे बड़ा बैंक एमिरेट्स NBD भारत के Yes Bank में मेजॉरिटी हिस्सेदारी ले सकता है। हालांकि इससे पहले 12 अप्रैल को मनीकंट्रोल ने बताया था कि Yes Bank में जापान के मित्सुबिशी UFJ फाइनेंशियल ग्रुप और सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन यानि SMBC भी स्टेक लेना चाहता है। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि दुबई का बैंक इस रेस में आगे निकल गया है।

अब सवाल ये है कि Yes Bank में अपनी हिस्सेदारी कौन बेच रहा है। दरअसल 2020 में जब Yes Bank डूबने वाला था तो इसकी रीस्ट्रक्चरिगं के लिए SBI की अगुवाई में एक कंसोर्शियम बनाया गया था। इस कंसोर्शियम में कई बैंक शामिल थे जिन्होंने Yes Bank में हिस्सेदारी खरीद कर इसे डूबने से बचाया था। अब यह कंसोर्शियम ही अपनी हिस्सेदारी बेचने के लिए खरीदार की तलाश में है।

Yes Bank में कितनी हिस्सेदारी बेचने का है प्लान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें