Yes Bank ने शुक्रवार को बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने JCF ARC LLC और JC Flowers एसेट रीकंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के साथ लॉन्ग टर्म बाइंडिंग टर्म शीट साइन कर ली है। ये दोनों कंपनियां Yes Bank के एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) में रणनीतिक साझेदार बनेंगी और बैंक के डूब चुके लोन को बेचकर पैसा निकालने की कोशिश करेंगी।
Yes Bank ने फैसला किया है कि JC Flowers ARC की बोली को बेस मानकर ही आगे स्ट्रेस्ड लोन पोर्टफोलियो में हिस्सेदारी दी जाएगी। Yes Bank के पोर्टफोलियो में करीब 48,000 करोड़ रुपए का ऐसा लोन है जो डूब चुका है।
Yes Bank ने इस मामले में एक रिलीज जारी करके बताया है, "दोनों कंपनियों के बीच साइन टर्म शीच 15 जुलाई 2022 से लागू होगी।" बैंक ने आगे कहा कि RBI की शर्तों को पूरा करते हुए बैंक अब JC Flowers ARC की बोली को ही बेस बनाकर ट्रांसपेरेंट बिडिंग प्रोसेस शुरू करेगा।
क्या खत्म हो गईं Yes Bank की मुश्किलें
पिछले साल अगस्त में Yes Bank ने अपनी एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी (ARC) में 20% स्टेक बेचने की योजना बनाते हुए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट मंगाया था। हालांकि रिजर्व बैंक ने शुरू में Yes Bank के ARC शुरू करने की योजना को मंजूरी नहीं दी थी। RBI का मानना था कि इससे हितों का टकराव शुरू हो जाएगा। हालांकि इसके बाद बैंक ने प्रस्तावित ARC के स्ट्रक्चर में बदलाव कर दिया। अब Yes Bank माइनॉरिटी स्टेक बेच रहा है और ज्यादा ज्यादा निवेशकों को आकर्षित करना चाहता है ताकि रेगुलेशन से जुड़ी दिक्कत ना आए।
Yes Bank के शेयर BSE पर 13 रुपए के करीब ट्रेड कर रहे हैं। 2022 में अब तक Yes Bank के शेयर करीब 6% गिर चुके हैं। इस दौरान सेंसेक्स 9% टूटा है।