Get App

Yes Bank के शेयर पिछले 4 साल में मल्टीबैगर बने, बैंक के CMD प्रशांत कुमार से जानिए आगे की रणनीति क्या है!

Yes Bank से जुड़े कई सवाल हैं जो निवेशकों को परेशान कर रहे होंगे। ऐसे में बैंक के MD और CEO प्रशांत कुमार ने बताया है कि क्या SBI अपनी हिस्सेदारी बेचकर बैंक से बाहर निकलने की तैयारी में है? क्या Yes Bank का बैड लोन का रेशियो भी बेहतर हुआ है? ऐसे ही सवालों को जानकर अपनी स्ट्रैटेजी आप बना सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 30, 2024 पर 6:18 AM
Yes Bank के शेयर पिछले 4 साल में मल्टीबैगर बने, बैंक के CMD प्रशांत कुमार से जानिए आगे की रणनीति क्या है!
Yes Bank Share Price: बैंक को लेकर CMD प्रशांत कुमार की क्या है रणनीति, खुद बता रहे हैं, जानिए और आगे की रणनीति बना लीजिए

Yes Bank एक ऐसा शेयर है जिसमें लाखों रिटेल इनवेस्टर्स का पैसा लगा है। अब कुछ ऐसी खबरें आ रही हैं जिससे इस शेयर पर आपका भरोसा और बढ़ सकता है। और ये बातें कहीं सुनी वाली नहीं है। खुद Yes Bank के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO प्रशांत कुमार ने मनीकंट्रोल को दिए इंटरव्यू में अपनी रणनीतियों के बारे में बताया है। आप ये पूरा वीडियो देखें क्योंकि इसमें आपको कई इनसाइट मिल सकते हैं। इससे पहले कि हम आपको इस इंटरव्यू के बारे में बताएं आप हमें कॉमेंट करके बताएं कि क्या आपके पोर्टफोलियो में भी Yes Bank का शेयर है।

प्रशांत कुमार से जब यह पूछा गया कि आपने बहुत मुश्किल दौर में Yes Bank की कमान ली थी। और तब से अब तक कितना कुछ बदल गया है?

इस पर प्रशांत कुमार ने कहा, तब हमारी सबसे पहली और बड़ी चुनौती थी Yes Bank के बिजनेस में स्टेबिलिटी लाना। और इसके लिए बैंक के पास फंड नहीं था। अभी इससे उबरे ही थे कि कोविड का मुश्किल दौर शुरू हो गया। लेकिन फिर भी हमारे लोग ग्राहकों तक पहुंचे और उनको भरोसा दिलाया। खासतौर से जब भारतीय स्टैंट बैंक आगे आकर हमारा प्रमुख इनवेस्टर्स बना, तो इससे डिपॉजिटर्स का काफी भरोसा बढ़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें