Yes Bank के शेयरों में लौटी तेजी, आज 5% से ज्यादा चढ़े स्टॉक्स, जानिए आगे क्या होगा

Yes Bank Share Price: वीकली एक्सपायरी के दिन 21 जुलाई को Yes Bank के शेयर 5.15% बढ़कर 14.30 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में Yes Bank के शेयर 14.86% चढ़ चुके हैं

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 11:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिछले एक महीने में Yes Bank के शेयर 14.86% चढ़ चुके हैं।

Yes Bank Share Price: Yes Bank के शेयरों में जो लोग 2019 से अब तक बने हुए हैं वो बेशक एक ऐसे मौके की तलाश में हैं, जब वो प्रॉफिट में निकल पाएं। लेकिन Yes Bank के शेयरों ने पिछले तीन साल में अपने निवेशकों को निकलने का मौका नहीं दिया है। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से Yes Bank के शेयर अपने निवेशकों को अपनी तेजी से हैरान कर रहे हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन 21 जुलाई को Yes Bank के शेयर 5.15% बढ़कर 14.30 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में Yes Bank के शेयर 14.86% चढ़ चुके हैं।

Yes Bank को पिछले कुछ दिनों में एक के बाद एक कई राहत की खबरें मिली हैं। इसमें से एक बड़ी बात ये है कि SBI ने इस साल Yes bank के शेयर बेचने का प्लान नहीं बनाया है। SBI की Yes Bank में सबसे ज्यादा 26% हिस्सेदारी है। इस साल Yes Bank के शेयरों का लॉकइन पीरियड खत्म हुआ था. जिसके बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि SBI अपनी हिस्सेदारी बेच सकता है। लेकिन SBI ने साफ कर दिया कि बाजार के मौजूदा उतारचढ़ाव को देखते हुए वह इस साल Yes Bank के शेयरों से नहीं निकलेगा।

Yes Bank को मिल सकती है बड़ी राहत


नकदी के संकट से जूझ रहे यस बैंक को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है। माना जा रहा है कि यस बैंक का ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स घटकर 1.5-2 फीसदी होने के साथ, बैंक में कुछ नए इनवेस्टर्स एंट्री कर सकते हैं। सूत्रों ने संकेत दिए कि एक बार संकटग्रस्त एसेट्स को अलग करने के लिए अमेरिका की जेसी फ्लॉवर्स एआरसी के साथ मौजूदा डील पर मुहर लगने के साथ ही, कम से कम दो नए इनवेस्टर्स बैंक में एंट्री कर सकते हैं। दोनों ही इनवेस्टर्स 10-10 फीसदी हिस्सेदारी ले सकते हैं।

बैंक ने हाल में कहा कि वह मार्च, 2020 में रिकंस्ट्रक्शन स्कीम से अलग हो गई थी। उसने तीन साल के टाइमफ्रेम से लगभग आठ महीने पहले ऐसा कर दिया था। हालांकि, शेयरहोल्डर्स के लिए ट्रेडिंग पर रोक मार्च, 2023 तक नहीं हटाई जा सकती।

NPA पर राहत

एक सप्ताह पहले, यस बैंक ने जेसी फ्लॉवर्स के साथ एक डील की थी, जिससे उसके बहीखातों को खासी मजबूती मिल सकती है। पिछले शनिवार को अपने 48,000 करोड़ रुपये के बैड लोन्स एआरसी को बेचने के लिए स्विस चैलेंज प्रोसेस को लागू किया था। एसेट्स न्यूनतम 11,000 करोड़ रुपये की कीमत पर जेसी फ्लॉवर्स को मिलने का अनुमान है और इस प्रक्रिया में 50-75 दिन लग सकते हैं। इस साल अक्टूबर या नवंबर में, बैंक की बैलेंसशीट खासी अच्छी स्थिति में पहुंच सकती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।