Yes Bank Share Price: Yes Bank के शेयरों में जो लोग 2019 से अब तक बने हुए हैं वो बेशक एक ऐसे मौके की तलाश में हैं, जब वो प्रॉफिट में निकल पाएं। लेकिन Yes Bank के शेयरों ने पिछले तीन साल में अपने निवेशकों को निकलने का मौका नहीं दिया है। लेकिन अब पिछले कुछ दिनों से Yes Bank के शेयर अपने निवेशकों को अपनी तेजी से हैरान कर रहे हैं। वीकली एक्सपायरी के दिन 21 जुलाई को Yes Bank के शेयर 5.15% बढ़कर 14.30 रुपए पर बंद हुए हैं। पिछले एक महीने में Yes Bank के शेयर 14.86% चढ़ चुके हैं।
