Yes Bank Shares: बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव पर होगी चर्चा, शेयरों में तेज हलचल के आसार

Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर लेंडर यस बैंक के शेयरों में आज तेज हलचल दिख सकती है। इसकी वजह ये है कि आज इसके बोर्ड की बैठक होने वाली है जिसमें फंड जुटाने के एक प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। इसी बैठक के चलते एक कारोबारी दिन पहले यस बैंक के शेयर रॉकेट की स्पीड से ऊपर उछले थे और निफ्टी 500 इंडेक्स का यह तीसरा सबसे बड़ा गेनर था

अपडेटेड Jun 03, 2025 पर 8:50 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

Yes Bank Shares: एक कारोबारी दिन पहले 8% की अधिक बढ़त के साथ बंद हुए यस बैंक के शेयरों में आज भी तेज हलचल के आसार हैं। प्राइवेट सेक्टर लेंडर यस बैंक के बोर्ड की बैठक में आज फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगा। इसके चलते निवेशक यस बैंक के शेयरों पर टूट पड़े हैं। इसके शेयरों को इस बात से भी सपोर्ट मिला कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमिटोमो मितसुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) इसमें कंट्रोलिंग हिस्सेदारी के लिए आरबीआई से मंजूरी मांग रही है। सोमवार 2 जून को बीएसई पर इसके शेयर 8.38% की बढ़त के साथ ₹23.27 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 9% उछलकर ₹23.40 तक पहुंच गया था। हालांकि बैंक ने इसे लेकर सफाई दी है और मंगलवार की सुबह स्पष्ट कर दिया कि आरबीआई के साथ बातचीत के बारे में उसे पता नहीं है। SMBC भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के लिए लाइसेंस मांग रहा है।

किस प्रस्ताव पर होगी Yes Bank के बोर्ड की बैठक में चर्चा?

यस बैंक के बोर्ड की बैठक में इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज या किसी अन्य सिक्योरिटीज के जरिए फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। यह फंड प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रिफरेंशयिल इश्यू या लागू कानूनों के तहत कोई अन्य किसी तरीके से जुटाया जा सकता है। सुमिटोमो की बात करें तो पिछले महीने इसने ऐलान किया था कि वह भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम ऑफ लेंडर्स से यस बैंक में 20% हिस्सेदारी हासिल करेगा। लेंडर्स के इसी कंसोर्टियम ने करीब पांच साल पहले वर्ष 2020 में बैंक को नकदी संकट से बचाया था। इस सौदे में यस बैंक का मूल्य $8 बिलियन से थोड़ा अधिक था।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

यस बैंक के शेयर पिछले साल 8 जुलाई 2024 को 27.41 रुपये पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। शेयरों की यह तेजी यहीं थम गई और इस हाई लेवल से आठ महीने में यह 41.55% फिसलकर 12 मार्च 2025 को 16.02 रुपये के भाव पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।