Yes Bank Shares: एक कारोबारी दिन पहले 8% की अधिक बढ़त के साथ बंद हुए यस बैंक के शेयरों में आज भी तेज हलचल के आसार हैं। प्राइवेट सेक्टर लेंडर यस बैंक के बोर्ड की बैठक में आज फंड जुटाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगा। इसके चलते निवेशक यस बैंक के शेयरों पर टूट पड़े हैं। इसके शेयरों को इस बात से भी सपोर्ट मिला कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमिटोमो मितसुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) इसमें कंट्रोलिंग हिस्सेदारी के लिए आरबीआई से मंजूरी मांग रही है। सोमवार 2 जून को बीएसई पर इसके शेयर 8.38% की बढ़त के साथ ₹23.27 रुपये के भाव पर बंद हुआ था। इंट्रा-डे में यह 9% उछलकर ₹23.40 तक पहुंच गया था। हालांकि बैंक ने इसे लेकर सफाई दी है और मंगलवार की सुबह स्पष्ट कर दिया कि आरबीआई के साथ बातचीत के बारे में उसे पता नहीं है। SMBC भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से एक पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के लिए लाइसेंस मांग रहा है।
