Get App

Yes Bank Shares Price : AT1 बॉन्ड पर फैसले के बाद नोमुरा ने घटाया टारगेट, करीब 4% टूटा शेयर

Yes Bank Shares Price : नोमुरा का कहना है कि यस बैंक के तिमाही नतीजे ठीक रहे हैं। टैक्स से पहले का मुनाफा (PBT) 1,360 करोड़ रुपये रहा, जो अनुमान के अनुरूप है और पिछली तिमाही के मुकाबले 4% अधिक है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 21, 2026 पर 2:20 PM
Yes Bank Shares Price : AT1 बॉन्ड पर फैसले के बाद नोमुरा ने घटाया टारगेट, करीब 4% टूटा शेयर
Yes Bank Shares Price : नोमुरा के अनुसार, Q2FY27 में रिटेल लोन ग्रोथ सालाना आधार पर 7% से बढ़कर 9% हो गई, लेकिन यह अभी भी धीमी बनी हुई है

Yes Bank Shares Price : बुधवार को यस बैंक के शेयरों में लगभग 4% की गिरावट आई है। यह गिरावट सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को लेकर बनी चिंताओं के कारण हुई,जिसमें बैंक के 'एडिशनल टियर-1' (AT1) बॉन्ड्स को बहाल करने का निर्देश दिया गया था। इस फैसले को ध्यान में रखते हुए नोमुरा ने यस बैंक के शेयर के लिए अपना टारगेट प्राइस 23 रुपये से घटाकर 18 रुपये कर दिया है, जबकि इसकी 'न्यूट्रल' रेटिंग को बरकरार रखा है।स दोपहर 1:30 बजे के आसपास NSE पर यह शेयर 16.25 रुपये पर ट्रेड कर रहा था,जो पिछले बंद भाव से 3.73% कम है।

नोमुरा का कहना है कि यस बैंक के 8,415 करोड़ रुपये मूल्य के AT1 बॉन्ड, जिन्हें पहले राइट-डाउन (बट्टे खाते में डालना) कर दिया गया था, उन्हें सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बहाल किए जाने पर बैंक के मुनाफे और नुकसान पर लगभग 6,300 करोड़ रुपये का असर पड़ सकता है। यह बैंक के FY26 के टैक्स के बाद के मुनाफे (PAT) का 1.8 गुना है। इस फैसले से बैंक का कॉमन इक्विटी टियर-1 (CET1) रेशियो भी मौजूदा 13.7% से लगभग 230 बेसिस पॉइंट्स तक कम हो सकता है।

इस ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बैंक इस फैसले और इसके प्रभावों का मूल्यांकन कर रहा है,जिसमें संभावित पूंजीगत कदम और पिछले कूपन का भुगतान शामिल है।

नोमुरा ने बताया कि AT1 बॉन्ड को बहाल करने से यस बैंक की Q2FY27 शेयरहोल्डर इक्विटी पर लगभग 12% का असर पड़ेगा। फैसले के बाद से शेयर में करीब 20% की गिरावट आई है और यह सितंबर 2028 के अनुमानित बुक वैल्यू प्रति शेयर (BVPS) के 0.9 गुना पर ट्रेड कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें