Yes Bank के शेयरों में 3% की तेजी के बावजूद यह नेगेटिव जोन से नहीं निकल पाया है और इस पर दबाव बना हुआ है। कंपनी ने वीकेंड में अपनी दिसंबर तिमाही की आय की घोषणा की। प्राइवेट बैंक ने दिसंबर तिमाही में सालाना बढ़ोतरी पर 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 266 करोड़ रुपए थी, क्योंकि कम प्रोविजन और हाई लोन रिकवरी ने बैंक की कमाई को बढ़ाया।
सुबह 11:50 बजे, यस बैंक के शेयर BSE पर 0.09 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.65 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाते वक्त, दोपहर 12:43 बजे Yes Bank के शेयर 0.15 अंक या 1.09% की गिरावट के बाद 13.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। वर्तमान में यह अपने 52 हफ्ते के हाई से 20.28 प्रतिशत नीचे और 52 हफ्ते के निचले स्तर से 30.87 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।
वहीं FOMC मीट के पहले बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बिकवाली हावी है। इस बीच बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स -1009.11 अंक यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 58,028.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 308.50 अंक यानी 1.75 फीसदी गिरकर 17,308.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank ने दिसंबर तिमाही में शानदार नतीजे दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट 77% बढ़कर 266 करोड़ रुपए हो गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 150.7 करोड़ रुपए था।
दमदार प्रॉफिट की सबसे बड़ी वजह है बैंक के प्रोविजनिंग में कमी आना। Yes Bank की प्रोविजनिंग पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 2089 करोड़ रुपए से घटकर इस 374.6 करोड़ रुपए रही।
Yes Bank का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) भी 31% गिरकर 1764 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 2560 करोड़ रुपए था। इस बीच बैंक का ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (GNPA) रेशियो 15% से घटकर 14.7% पर आ गया। Yes Bank का ताजा स्लिपेज 978 करोड़ रुपए है जबकि कैश रिकवरी 573 करोड़ रुपए से बढ़कर 610 करोड़ रुपए हो गया है।
Yes Bank के बेहतर नतीजों के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि निवेशक इसके शेयरों को लेकर क्या रणनीति अपनाएं। मिंट के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म Emkay ने Yes Bank के शेयरों के लिए 'Sell' रेटिंग बनाकर रखी है और इसका टारगेट प्राइस 10 रुपए तय किया है। ब्रोकरेज फर्म ने Yes Bank की एसेट क्वालिटी, कमजोर रिटर्न रेशियो और रिस्क-रिवॉर्ड रेशियो में कोई दम नहीं होने के कारण 'Sell' रेटिंग दी है।