Get App

Yes Bank Share Price: Sensex 1200 अंक टूटा लेकिन Yes Bank के शेयरों में आई 3% की तेजी

Yes Bank के शेयर 0.15 अंक या 1.09% की गिरावट के बाद 13.60 रुपए पर कारोबार कर रहे थे

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2022 पर 1:00 PM
Yes Bank Share Price: Sensex 1200 अंक टूटा लेकिन Yes Bank के शेयरों में आई 3% की तेजी
Yes Bank के शेयरों में आई 3% की तेजी (FILE)

Yes Bank के शेयरों में 3% की तेजी के बावजूद यह नेगेटिव जोन से नहीं निकल पाया है और इस पर दबाव बना हुआ है। कंपनी ने वीकेंड में अपनी दिसंबर तिमाही की आय की घोषणा की। प्राइवेट बैंक ने दिसंबर तिमाही में सालाना बढ़ोतरी पर 77 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की, जो 266 करोड़ रुपए थी, क्योंकि कम प्रोविजन और हाई लोन रिकवरी ने बैंक की कमाई को बढ़ाया।

सुबह 11:50 बजे, यस बैंक के शेयर BSE पर 0.09 अंक या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.65 रुपए पर कारोबार कर रहे थे। खबर लिखे जाते वक्त, दोपहर 12:43 बजे Yes Bank के शेयर 0.15 अंक या 1.09% की गिरावट के बाद 13.60 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। वर्तमान में यह अपने 52 हफ्ते के हाई से 20.28 प्रतिशत नीचे और 52 हफ्ते के निचले स्तर से 30.87 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है।

वहीं FOMC मीट के पहले बाजार में गिरावट बढ़ी है। निफ्टी के 50 में से 45 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में बिकवाली हावी है। इस बीच बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल सेंसेक्स -1009.11 अंक यानी 1.71 फीसदी की गिरावट के साथ 58,028.07 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 308.50 अंक यानी 1.75 फीसदी गिरकर 17,308.65 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें