Yes Bank का डिपॉजिट बढ़ने के बावजूद शेयरों में गिरावट, निवेशकों को शेयरों पर भरोसा नहीं

Yes Bank Share Price: मार्च की मजबूत बिजनेस रिपोर्ट के बावजूद Yes Bank के शेयरों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 12:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank के मार्च तिमाही में बेहतर बिजनेस अपडेट के बावजूद शेयरों में तेजी नहीं

Yes Bank Stock Price: Yes Bank के शेयरों में लाखों निवेशकों का पैसा फंसा है। लिहाजा बैंक की तरफ से जारी हर खबर पर छोटे इनवेस्टर्स की नजर बनी रहती है। Yes Bank ने मंगलवार को बिजनेस अपडेट जारी करते हुए बताया कि मार्च तिमाही में बैंक का डिपॉजिट्स तिमाही आधार पर 7% बढ़कर 1,97,281 करोड़ रुपए रहा। वहीं साल-दर-साल आधार पर डिपॉजिट 21% तक बढ़े हैं।

लेकिन मार्च की मजबूत बिजनेस रिपोर्ट के बावजूद Yes Bank के शेयरों पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। आज दोपहर 12 बजे Yes Bank के शेयर 0.76% नीचे 13 रुपए पर कारोबार कर रहा था।

जानिए कितना बढ़ा एडवांस


Yes Bank का एडवांस मार्च तिमाही में साल-दर-साल आधार पर 9% बढ़कर 1,81,508 रुपए हो गए हैं। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,66,893 करोड़ रुपए था। एडवांस के मायने उस लोन से है जो बैंक किसी कंपनी को किसी खास काम के लिए देता है। कंपनियों को यह फंड लोन के मुकाबले जल्दी लौटाना पड़ता है।

जानिए कितना है Yes Bank का क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो

मार्च तिमाही में Yes Bank का क्रेडिट टू डिपॉजिट रेशियो 92% रहा जो एक तिमाही पहले 95.6% था। पिछले साल की इसी तिमाही में क्रेडिट टू डिपॉजिट रेशियो 102.4% था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।