Get App

Yes Bank Shares: ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील पर शेयर धड़ाम, 11% की तेज गिरावट से सहमे निवेशक

Yes Bank Shares: प्राइवेट सेक्टर लेंडर यस बैंक के शेयरों में आज ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील के चलते बिकवाली की ऐसी आंधी आई कि भाव करीब 11 फीसदी टूट गए। वहीं एक दिन पहले इंट्रा-डे में यह 9 फीसदी के करीब उछल गया था। जानिए कि एक दिन पहले इसके शेयरों की धड़ाधड़ खरीदारी क्यों हो रही थी और आज ब्लॉक डील किस भाव पर हुई है?

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jun 03, 2025 पर 3:55 PM
Yes Bank Shares: ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील पर शेयर धड़ाम, 11% की तेज गिरावट से सहमे निवेशक
Yes Bank Shares: ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील ने आज यस बैंक के शेयरों को ऐसा तोड़ा कि यह इंट्रा-डे में करीब 11% टूट गया।

Yes Bank Shares: ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील ने आज यस बैंक के शेयरों को ऐसा तोड़ा कि यह इंट्रा-डे में करीब 11% टूट गया। इस ब्लॉक डील के तहत 9.4 करोड़ शेयरों का लेन-देन हुआ और आज के कारोबार की शुरुआत में ही हो गया। यह कंपनी की टोटल आउटस्टैडिंग इक्विटी का करीब 3 फीसदी है। इसके चलते शेयर फिसल गए। निचले स्तर पर खरीदारी से भी यह नहीं संभल पाया। दिन के आखिरी में आज बीएसई पर यह 10.40% की गिरावट के साथ ₹20.85 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 10.74% फिसलकर ₹20.77 तक गया था।

किस भाव पर हुई Yes Bank के शेयरों की ब्लॉक डील?

यस बैंक के शेयरों की ₹2022 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत 3% हिस्सेदारी का लेन-देन हुआ। यह लेन-देन ₹21.5 के औसत भाव पर हुआ। सीएनबीसी-टीवी18 के सूत्रों के मुताबिक इस ब्लॉक डील के तहत एक प्राइवेट इक्विटी फर्म ने अपनी हिस्सेदारी बेची है। इसी ने आज बैंक के शेयरों को तोड़ दिया। अब बात करते हैं कि एक दिन पहले यह रॉकेट क्यों बना था तो इसकी वजह ये है कि आज 3 जून को इसके बोर्ड की बैठक होने वाली है जिसमें फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार होगा।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें