Yes Bank के शेयरों पर भरोसा करने में क्या आपको भी लगता है डर, जानिए एक्सपर्ट्स की राय

Yes Bank Share Price: मार्च 2024 तिमाही में यस बैंक के जबरदस्त नतीजों के बाद भी ब्रोकरेज फर्म को आशंका है कि इसके शेयरों में गिरावट आ सकती है जबकि एक अन्य ब्रोकरेज फर्म इसमें तेजी आने की उम्मीद जता रहे हैं

अपडेटेड May 10, 2024 पर 5:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों में क्या आने वाली तेजी या फिर करना होगा लंबा इंतजार
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank के शेयर 10 मई को 0.22 फीसदी टूटकर 22.55 रुपए पर बंद हुए हैं। कुछ हफ्ते पहले इसके शेयरों में तेजी आई थी लेकिन अब पिछले 5 दिनों में यह शेयर लगातार टूट रहा है। पिछले 5 दिनों में Yes Bank का शेयर 9.26 फीसदी तक टूट चुका है। ऐसे में सबके मन में यही सवाल है कि आने वाले दिनों में Yes Bank के शेयरों में तेजी आएगी या ये और गिरेगा। कभी लगता है कि इस शेयर की रौनक लौट आई है तो कभी लगता है कि क्या इस शेयर पर अभी भरोसा करना ठीक है। पिछले 6 महीने में Yes Bank के शेयरों ने 62.93 फीसदी का दमदार रिटर्न दिया है। जबकि 30 अप्रैल को Yes Bank के शेयरों में 3.51 फीसदी की गिरावट आई है। 2 मई को कारोबार के अंत में Yes Bank के शेयर 2.87 फीसदी गिरकर 25.40 रुपए पर बंद हुए हैं। ऐसे में सवाल ये है कि क्या Yes Bank के शेयरों पर भरोसा करना चाहिए?

    Yes Bank के शेयरों की चाल देखें तो पिछले एक महीने में शेयरों में 7 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। वहीं पिछले 6 महीने में शेयर में 63% का उछाल देखने को मिला है। Yes Bank के शेयरों का 52 वीक High 32.85 रुपये है जबकि इसका 52 हफ्ते का निचला स्तर 15.50 रुपये है।

    ऐसे में ये जानना जरूरी है कि क्या निवेशकों को Yes Bank के शेयरों में पैसा लगाना चाहिए? या अगर आपका निवेश इसमें पहले से है तो क्या करना चाहिए।


    Yes Bank के शेयरों के बारे में Anand Rathi में Equity Research के सीनियर मैनेजर जिगर एस पटेल ने कहा कि Yes Bank के शेयरों पर लंबे समय से प्रेशर बना हुआ है। अगर इस शेयर के हिस्ट्री चार्ट को देखें तो पिछले 3.5 साल से इस शेयर में गिरावट बनी हुई है जो इसके मंदी में आने का संकेत हैं। हालांकि पिछले कुछ समय में जो तेजी आई है उससे Yes Bank का शेयर अपने रेजिस्टेंस लेवल को तोड़ने में कामयाब रहा है। इससे एकबार फिर Yes Bank के शेयरों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

    अगर हम टेक्निकल चार्ट के आधार पर इसे देखें तो निवेशक 25 से 28 रुपए के बीच Yes Bank में लॉन्ग टर्म पोजीशन लेने पर विचार कर सकते हैं। अगर Yes Bank के शेयरों में तेजी आती है तो यह 41 रुपए तक जा सकता है।

    लेकिन ये भी याद रखना जरूरी है कि Yes Bank यह लेवल तभी हासिल कर सकता है जब उसके बिजनेस या निवेश पर जोखिम ना हो। अगर आप भी Yes Bank के शेयरों में निवेश करना चाहते हैं तो 19 रुपए पर स्टॉपलॉस जरूर लगाएं। अगर आपको Yes Bank के शेयरों में पैसा लगाना चाहते हैं तो कम से कम 8 से 12 महीनों तक रुकना होगा।

    Yes Bank के शेयरों में फिलहाल जो टारगेट नजर आ रहे हैं वो नियर टर्म के लिए 30 रुपए और 32 रुपए है।

    Yes Bank के शेयरों को लेकर अगर आप बहुत उत्साहित हैं तो प्लीज थोड़ा रुक जाइए। क्योंकि ICICI Securitie की राय आनंद राठी के एक्सपर्ट्स से अलग है। ICICI Securities ने यस बैंक के शेयरों को बेचने की सलाह दी है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Yes Bank के शेयर टूटकर 20 रुपए तक आ सकते हैं। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि Yes Bank के मार्च तिमाही के नतीजे मजबूत रहे हैं। जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 451 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल की इसी अवधि में 202 करोड़ रुपए था। यानि इस एक साल में Yes Bank के नेट प्रॉफिट में 123 फीसदी बढ़ा है। लेकिन इसके शेयरों में तेजी की उम्मीद नहीं है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।