Yes Bank के शेयर पिछले एक महीने में 11% टूटे, जानिए अब क्या करें रिटेल इनवेस्टर्स

Yes Bank Share Price: पिछले तीन साल से रिटेल इनवेस्टर्स इस शेयर से निकलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं लेकिन अभी भी उन्हें वो मौका नहीं मिला है। ऐसे में आने वाले दिनों में छोटे निवेशकों को किन अहम लेवल पर ध्यान रखना चाहिए, जान लीजिए तो मौका मिलने पर निकल सकते हैं

अपडेटेड Apr 03, 2023 पर 12:40 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank के शेयरों में अब निवेशकों को क्या करना चाहिए . क्या इसमें अभी तेजी आने की उम्मीद है?

रिटेल इनवेस्टर्स लंबे समय से Yes Bank के शेयरों में तेजी की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। लेकिन इस शेयर ने निवेशकों को निराश करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा है। साल 2020 में जो निवेशक Yes Bank के शेयरों में फंस गए थे वो इंतजार करते रहे कि कब इससे निकलने का मौका मिले। लेकिन पिछले तीन साल में एकबार भी ऐसा मौका नहीं मिला। अब Yes Bank के शेयरों का लॉकइन पीरियड खत्म हो गया है तो कई बड़े निवेशक इससे निकल गए। लेकिन छोटे निवेशक जो लॉस उठाने की हालत में नहीं हैं वो अब भी इसमें तेजी की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले एक महीने में Yes Bank के शएयरों में 10.98 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसका पिछले 52 हफ्तों का हाई 24.75 रुपए है लेकिन अब शेयरों की चाल देखकर लगता है कि इसका इस लेवल पर पहुंचने में लंबा वक्त लग सकता है।

Yes Bank के निवेशक अब क्या करें?

सबसे बड़ा सवाल है कि जो रिटेल इनवेस्टर्स Yes Bank के शेयरों में फंस गए हैं उन्हें क्या करना चाहिए। इस पर मार्केट एक्सपर्ट गौरव बिस्सा का कहना है, "अगर आप हाई लेवल पर फंस गए हैं तो भी Yes Bank के शेयरों में एवरेज नहीं करना चाहिए। इसमें एवरेज करने पर लॉस बढ़ सकता है। अगर आपका लॉस बड़ा है तो इसके शेयरों में बने रहना चाहिए। फिलहाल बड़ी उछाल की उम्मीद फिलहाल नहीं है।"


जानिए Yes Bank के अहम लेवल क्या हैं?

घरेलू ब्रोकरेज फर्म ICICI Direct के मुताबिक Yes Bank के जिस लेवल पर फिलहाल नजर बनाकर रखना चाहिए उनमें 16.7 रुपये, 17 रुपये और फिर 17.2 रुपये का लेवल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है। जबकि डाउनसाइड पर देखें तो 16.3 रुपये, 16.1 रुपये और फिर 15.8 रुपये पर सपोर्ट मिलेगा।

IIFL Securities के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक Yes Bank के शेयर फिलहाल सपोर्ट लेवल के आस-पास ट्रेड हो रहे हैं। अगर यह इस लेवल को बनाए रखने में सफल होता है तो शानदार रिकवरी दिख सकती है। हालांकि 18 रुपये का लेवल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है। Yes Bank के शेयरों का लॉकइन पीरियड 13 मार्च को खत्म हुआ है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।