Yes Bank के शेयर क्या क्राइसिस से कभी निकल पाएंगे, अगले दो साल में क्या बदलेंगे हालात

Yes Bank Share Price: कई अहम रेजिस्टेंस लेवल का सामना करने के बावजूद Yes Bank के शेयरों ने दम दिखाया है। Yes Bank के शेयरों के टेक्निकल एनालिसिस से कुछ बुलिश इंडिकेटर्स भी नजर आ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद इसके शेयरों में गिरावट से इनकार नहीं किया जा सकता

अपडेटेड May 25, 2023 पर 10:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय से बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई है लेकिन निवेशकों को फिलहाल इससे दूर रहना चाहिए।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों में जिस तेजी का इंतजार निवेशक कर रहे हैं वह फिलहाल नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों में Yes Bank के शेयरों में कोई बड़ी गिरावट नजर नहीं आई है लेकिन इसका बेयरिश रूझान लगातार बना हुआ है। फेड के हालिया इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का असर Yes Bank सहित सभी बैंकिंग स्टॉक्स पर पड़ा है। कई अहम रेजिस्टेंस लेवल का सामना करने के बावजूद Yes Bank के शेयरों ने दम दिखाया है। Yes Bank के शेयरों के टेक्निकल एनालिसिस से कुछ बुलिश इंडिकेटर्स भी नजर आ रहे हैं। लेकिन अभी भी बेयरिश सेंटीमेंट इस पर भारी हैं। लिहाजा निवेशकों को Yes Bank के शेयरों में सावधानी बरतनी चाहिए। Yes Bank के शेयरों में जो भी अपवर्ड ट्रेंड नजर आ रहा है वो टिकाऊ नहीं है। ऐसे में इस बात को लेकर संदेह है कि Yes Bank टॉप-टीयर इनवेस्टमेंट चॉइस बना रहेगा।

    Yes Bank के शेयर 25 मई गुरुवार को 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 15.55 रुपए पर बंद हुए हैं। टेक्निकल एनालिसिस से साफ है कि Yes Bank के शेयरों से गिरावट का रुझान अभी खत्म नहीं हुआ है। डेली चार्ट को देखें तो साफ है कि Yes Bank का सपोर्ट लेवल 15.15-14.4 रुपए के बीच है।

    हाल ही में Yes Bank के शेयरों ने 16 रुपए का लेवल पार किया था जो इसका EMA50 ट्रेंड था। इसके बाद लॉन्ग पोजीशन और निवेशकों का भरोसा बढ़ा था। लेकिन अभी बैलेंस ऑफ पावर (BoP) इंडिकेटर देखें तो साफ है कि Yes Bank के शेयरों से गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।


    2023 में Yes Bank के शेयरों का औसत ट्रेडिंग प्राइस 20 रुपए रह सकता है। जबकि मिनिमम प्राइस 16 रुपए और मैक्सिमम प्राइस 26 रुपए तक जा सकता है।

    2024 में Yes Bank के शेयरों में कुछ तेजी आने की उम्मीद है। फाइनेंशियल परफॉर्मेंस सुधरने और निवेशकों का भरोसा बढ़ने से Yes Bank के शेयरों में तेजी आ सकती है। एक अनुमान के मुताबिक, साल 2024 में Yes Bank के शेयरों का औसत ट्रेडिंग प्राइस 25 रुपए रह सकता है। वहीं इसका मिनिमम प्राइस 21 और मैक्सिमम प्राइस 31 रुपए तक जा सकता है।

    Yes Bank के नतीजे कैसे रहे?

    Yes Bank ने हाल ही में फिस्कल ईयर 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए थे। मार्च 2023 तिमाही में Yes Bank का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 45 फीसदी बढ़कर 202.43 रुपए से बढ़कर 367.46 करोड़ रुपए रहा। हालांकि तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही के मुकाबले चौथी तिमाही में Yes Bank का नेट प्रॉफिट 293 फीसदी बढ़कर 51.52 करोड़ रुपए रहा।

    Yes Bank के शेयरों में पिछले कुछ समय से बहुत बड़ी गिरावट नहीं आई है लेकिन निवेशकों को फिलहाल इससे दूर रहना चाहिए।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।