Yes Bank Stocks: यस बैंक के शेयर का कब आएगा टाइम? यह लेवल तोड़ा तो आएगी बड़ी तेजी!

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयरों ने 29 अगस्त 2018 को 404 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई छुआ था। हालांकि उसके बाद से जो उसमें गिरावट आई, उसमें इसकी 90 फीसदी से अधिक मार्केट वैल्यू साफ हो गई। कई निवेशक आज भी इस शेयर में फंसे हुए है और इसके भाव के ऊपर जाने का इंतजार कर रहे हैं। निफ्टी ने हाल ही में इसे वापस F&O सेगमेंट में शामिल कर लिया है और यह बैंक अब मुनाफा भी बना रहा है। ऐसे में निवेशकों ने एक बार फिर इसकी ओर आस लगाकर देखना शुरू कर दिया है

अपडेटेड Dec 02, 2024 पर 7:52 PM
Yes bank Shares: यस बैंक का शेयर इस साल अब तक महज करीब 2.81 फीसदी बढ़ा है

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर सोमवार 2 दिसंबर को तेजी के साथ बंद हुए। एनएसई पर शेयर का भाव करीब 0.70 फीसदी बढ़कर 20.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। यस बैंक की गिनती स्टॉक मार्केट के उन शेयरों में होती है, जिन्होंने अर्श से फर्श का सफर छुआ है। 29 अगस्त 2018 को यस बैंक के शेयरों ने 404 रुपये का अपना ऑल टाइम हाई छुआ था। हालांकि उसके बाद से जो उसमें गिरावट आई, उसमें इसकी 90 फीसदी से अधिक मार्केट वैल्यू साफ हो गई। कई निवेशक आज भी इस शेयर में फंसे हुए है और इसके भाव के ऊपर जाने का इंतजार कर रहे हैं।

यस बैंक एक समय बंद होने के कगार पर आ गया था। हालांकि फिर RBI ने हस्तक्षेप किया और भारतीय स्टेट बैंक सहित कई बैंकों ने इसमें पूंजी डालकर इसे डूबने से बचाया। तब से इसकी कारोबारी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। निफ्टी ने हाल ही में इसे वापस F&O सेगमेंट में शामिल कर लिया है और यह बैंक अब मुनाफा भी बना रहा है। ऐसे में निवेशकों ने एक बार फिर इसकी ओर आस लगाकर देखना शुरू कर दिया है।

दिग्गज अनुभवी निवेशक और ट्रेड एनालिस्ट्स प्रकाश गाबा का मानना है कि यस बैंक का शेयर इस समय बेस बना रहा है। बेस बनाने में कई बार सालों भी लग जाते हैं, लेकिन उसके बाद यह शेयर काफी तेजी से उड़ान भर सकता है। प्रकाश गाबा ने हमारे सहयोगी 'CNBC-आवाज' के एक शो में एक यूजर का सवालों का जवाब देते हुए ये बाते कहीं।


यूजर ने बताया कि उसने यस बैंक के शेयर में 22.47 रुपये के भाव पर 12,500 शेयर खरीदे हैं। वह इस निवेश को अगले 2-3 सालों तक होल्ड कर सकता है। ऐसे में उसे क्या करना चाहिए?

इस पर प्रकाश गाबा ने कहा, "यूजर ने 12500 शेयर खरीदे हैं। इसका मतलब है कि वे इस निवेश पर सिक्सर मारना चाहते थे कि अगर पैसा मिलेगा तो दिल से मिलेगा। लेकिन यस बैंक का जो चार्ट है, उसमें अभी कंसॉलिडेशन चलता दिख रहा है। कई बार इसमें सालों लग जाते हैं। इसके लिए ऊपर की ओर 30 रुपये का काफी मजबूज रेजिस्टेंस हैं।"

उन्होंने कहा, "जब मंथली टाइमफ्रेम पर यस बैंक का शेयर 30 रुपये के ऊपर क्लोज होगा, तब हम कह सकते हैं कि अब अच्छी स्थिति आ गई। इसके बाद एक अपमूव देखने को मिलना चाहिए। लेकिन इसके लिए 30 रुपये का लेवल मिलना चाहिए।"

प्रकाश गाबा ने कहा, "यूजर ने कहा है कि वह लंबे समय तक होल्ड कर सकता है। तो उन्हें बिल्कुल ऐसा ही करना चाहिए। कभी न कभी तो इसका टाइम बदलेगा। वो कहते हैं न, मेरा भी टाइम आएगा। वैसी ही यस बैंक का भी टाइम आएगा। लेकिन वो टाइम कब आएगा, अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसे में मेरी सलाह इसे होल्ड करने की है।"

अगर यस बैंक के शेयर की प्रदर्शन की बात करें तो पिछले एक महीने में 1.13 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं इस साल की शुरुआत से अब तक इसका भाव करीब महज 2.81 फीसदी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Rama Steel Tubes के शेयरों में 10% की दमदार रैली, इस एक ऐलान के बाद जमकर हुई खरीदारी

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।