Buzzing Stocks: इंडिगो, वेदांता से लेकर Yes Bank तक, इन 10 शेयरों पर आज टिका रहेगा बाजार

Buzzing Stocks in news today: भारतीय शेयर बाजार आज 16 फरवरी को तेजी के साथ शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स में आज करीब 62.5 अंक की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Feb 16, 2024 पर 9:16 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Buzzing Stocks: कार्लाइल ग्रुप ने यस बैंक के 39 करोड़ शेयर बेचे हैं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Buzzing Stocks in news today: भारतीय शेयर बाजार आज 16 फरवरी को तेजी के साथ शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्टी निफ्टी से मिल रहे संकेतों के मुताबिक, निफ्टी इंडेक्स में आज करीब 62.5 अंक की बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकता है। इस बीच आइए उन 10 शेयरों पर एक नजर डालते हैं, जिनमें आज खबरों के दम पर सबसे ज्यादा हलचल देखने को मिल सकता है। इन शेयरों में इंडिगो एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोबल एविएशन से लेकर यस बैंक तक शामिल हैं।

    1. इंटरग्लोब एविएशन और स्पाइसजेट (InterGlobe Aviation, SpiceJet)

    डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के मार्केट शेयर में जनवरी 2024 में मामूली गिरावट देखी गई और यह 60.2 प्रतिशत पर आ गया, जो पिछले महीने में 61.8 प्रतिशत था। वहीं इसी अवधि के दौरान स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 5.6 प्रतिशत पर बरकरार रही।


    2. एक्सिस बैंक (Axis Bank)

    प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने यूनियन ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, एक्सिस सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल और अन्य के खिलाफ सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने के बाद मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ शेयरों के लेनदेन पर स्पष्टीकरण जारी किया है। बैंक ने कहा कि उसने इन लेनदेन के संबंध में सभी आवश्यक नियामक मंजूरी प्राप्त कर ली है और किसी भी निराधार आरोप के खिलाफ बैंक अपना बचाव करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। बैंक का मानना है कि इस लेनदेन के संबंध में एक्सिस बैंक के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों का कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    3. मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज (Max Financial Services)

    कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल उस याचिका पर स्पष्टीकरण जारी किया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि एक्सिस बैंक और उसके समूह की कंपनियों ने इसकी एक सहायक कंपनी, यानी मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के इक्विटी शेयरों की खरीद और बिक्री से अनुचित लाभ कमाया है। मैक्स फाइनेंशियल ने कहा कि लेन-देन को संबंधित नियामकों, जैसे आरबीआई, आईआरडीएआई और सीसीआई से उचित मंजूरी लेने के बाद पूरा किया गया था, और उसका मानना है कि लेन-देन में कोई कानूनी या नियामक विसंगति नहीं है और कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है। कंपनी और मैक्स लाइफ अदालत के समक्ष मामले का बचाव करने के लिए सभी आवश्यक कानूनी सहारा लेंगे।

    4. यूपीएल (UPL)

    ग्लोबल रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने यूपीएल कॉर्पोरेशन की लंबी-अवधि वाली इश्यूर डिफॉल्ट रेटिंग को 'बीबीबी-' से घटाकर 'बीबी+' कर दिया है। एजेंसी ने मौजूदा वित्त वर्ष के पहले 9 महीने के दौरान कमजोर ऑपरेटिंग मार्जिन और चीन में लंबे समय तक स्टॉकिंग और उत्पादन क्षमता से अधिक उत्पादन के कारण इंडस्ट्री में मांग में आई कमी का हवाला देते हुए यह कदम उठाया।

    5. यस बैंक (YES Bank)

    कार्लाइल ग्रुप के नियंत्रण वाले सीए बास्क इन्वेस्टमेंट्स ने यस बैंक के 39 करोड़ शेयर बेचे हैं। यह बैंक की करीब 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबार है। ये शेयर 27.10 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे गए और इनकी कीमत 1,056.9 करोड़ रुपये थी। वहीं दूसरी ओर मॉर्गन स्टेनली एशिया (सिंगापुर) पीटीई ने इसी कीमत 30.63 करोड़ इक्विटी शेयर (1.06 प्रतिशत हिस्सेदारी) खरीदे, जिनकी कीमत 830.09 करोड़ रुपये है।

    6. भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL)

    बीपीसीएल की हरित हाइड्रोजन परियोजना लगभग 25 करोड़ रुपये के अनुमानित पूंजी निवेश के साथ एक पायलट परियोजना है। इस परियोजना की योजना कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के सहयोग से बनाई गई है। कंपनी ने बताया कि उसकी CIAL के अधिकारियों के साथ चर्चा हुई और 14 फरवरी को एक समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए गए।

    7. वेदांता (Vedanta)

    कंपनी की प्रमोटर इकाई फिनसाइडर इंटरनेशनल कंपनी ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से वेदांता में 6,55,18,600 इक्विटी शेयर बेचे हैं। ये शेयर 265.14 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे गए और इनकी कीमत 1,737.16 करोड़ रुपये थी।

    8. दिलीप बिल्डकॉन (Dilip Buildcon)

    एक ज्वाइंट वेंचर (विजय कुमार मिश्रा कंस्ट्रक्शन-दिलीप बिल्डकॉन) के जरिए इस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को मध्य प्रदेश में जल संसाधन विभाग की ओर से जारी निविदा के लिए 'एल-1 बोलीदाता' घोषित किया गया है। यह ज्वाइंट वेंचर कंपनी 412.92 करोड़ रुपये की लागत से मछरेवा सिंचाई परियोजना बांध और दबावयुक्त पाइप सिंचाई नेटवर्क का निर्माण करेगी।

    9. केपीआई ग्रीन एनर्जी (KPI Green Energy)

    इसकी सहायक कंपनी KPIG एनर्जिया को अपने कैप्टिव पावर उत्पादक खंड के तहत सौर ऊर्जा परियोजना को निष्पादित करने के लिए 1.5 मेगावाट का नया ऑर्डर प्राप्त हुआ है।

    10. मेडप्लस हेल्थ सर्विसेज (Medplus Health Services)

    इसकी सहायक कंपनी को ठाणे के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से ठाणे के खोपट में स्थित अपने स्टोर के लिए 15 दिनों के लिए दवा लाइसेंस का निलंबन आदेश मिला है। कंपनी ने कहा कि इस आदेश से कोई बड़ा वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा और वह इस संबंध में सुधारात्मक कार्रवाई कर रही है।

    डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।